digital products downloads

दिमाग घुमा देगी 8.1 रेटिंग वाली स्पाई थ्रिलर सीरीज, अंत ऐसा कि चीख निकल जाए

दिमाग घुमा देगी 8.1 रेटिंग वाली स्पाई थ्रिलर सीरीज, अंत ऐसा कि चीख निकल जाए

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हर साल सैकड़ों सीरीज दस्तक देती हैं, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो न केवल आपका मनोरंजन करती हैं, बल्कि आपको अंदर तक झकझोर कर रख देती हैं। आज हम एक ऐसी ही किलर सीरीज की बात कर रहे हैं, जिसने ओटीटी पर आते ही तहलका मचा दिया था। यह सीरीज अपने पहले सीन से ही दर्शकों को बांध लेती है और आखिरी एपिसोड तक सांसें थामने पर मजबूर कर देती है। वास्तविकता और कल्पना के बारीक धागों से बुनी गई यह कहानी आतंकवाद के उस काले चेहरे को उजागर करती है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं।

कहानी का ताना-बाना

‘द फ्रीलांसर’ की कहानी मुख्य रूप से अविनाश दामोदरन कामथ जिसका किरदार मोहित रैना ने निभाया है के इर्द-गिर्द घूमती है। अविनाश एक पूर्व पुलिस अधिकारी है, जो अब एक फ्रीलांसर स्पाई के रूप में खतरनाक मिशनों को अंजाम देता है। सीरीज का मुख्य प्लॉट अविनाश के दोस्त की बेटी आलिया के इर्द-गिर्द बुना गया है। आलिया की नई-नई शादी हुई होती है और उसे धोखे से सीरिया ले जाया जाता है, जहां वह खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस के चंगुल में फंस जाती है। सीरीज में बड़ी ही बेरहमी और बारीकी से दिखाया गया है कि कैसे मासूम मुस्लिम महिलाओं को घूमने या बेहतर भविष्य के बहाने बहला-फुसलाकर कट्टरपंथ की आग में झोंक दिया जाता है। आलिया को सीरिया के उस नर्क में पति और उसके परिवार द्वारा प्रताड़ित किया जाता है और उसका अपने परिवार से सारा संपर्क काट दिया जाता है। ऐसे में अविनाश अपनी जान जोखिम में डालकर अपनी भांजी जैसी आलिया को मौत के मुंह से बाहर निकालने का बीड़ा उठाता है। इस पूरे मिशन में हर मोड़ पर सस्पेंस है और कहानी काफी तेज रफ्तार के साथ आगे बढ़ती है जो अंत तक बांधे रखती है।

दमदार कास्ट और नीरज पांडे का सधा हुआ निर्देशन

इस सीरीज की सफलता का एक बड़ा श्रेय इसके दिग्गज कलाकारों और शानदार निर्देशन को जाता है। सस्पेंस और थ्रिलर के उस्ताद माने जाने वाले निर्देशक नीरज पांडे ने साबित किया कि वह जटिल मुद्दों को पर्दे पर उतारने में माहिर हैं। मुख्य भूमिका में मोहित रैना ने अपनी तगड़ी फिजीक और गंभीर अभिनय से अविनाश कामथ के किरदार में जान फूंक दी है। उनके साथ दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर एक रणनीतिकार की भूमिका में नजर आते हैं, जो हर मोड़ पर अविनाश का मार्गदर्शन करते हैं। इनके अलावा सुशांत सिंह, आयशा रजा मिश्रा और नवनीत मलिक ने भी अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय किया है। कलाकारों की शानदार केमिस्ट्री और नीरज पांडे का विजन इस सीरीज को एक सामान्य थ्रिलर से काफी ऊपर ले जाता है।

रेटिंग और कहां देखें?

7 एपिसोड की यह एक्शन-थ्रिलर सीरीज दो पार्ट्स में रिलीज हुई थी। साल 2023 में जब यह डिजनी+ हॉटस्टार जो अब जियो हॉटस्टार हो चुका है पर आई तो इसने कई हफ्तों तक ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाए रखी। सीरीज को 8.1 की IMDb रेटिंग मिली है। इससे साफ है कि ये सीरीज दमदार है। अगर आप एक ऐसी सीरीज की तलाश में हैं जो वास्तविकता के करीब हो और जिसमें जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ भावनात्मक गहराई भी हो तो ‘द फ्रीलांसर’ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर की ‘हैदर’ का चॉकलेट बॉय याद है? जिंदगी में घुला कट्टरता का जहर, बना असली आतंकी और तबाह कर ली पूरी लाइफ

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp