digital products downloads

दिल दहलाने आ रही एक और हॉरर-थ्रिलर, अजय राम की ‘स्मृति’ में मिलेगा खौफ का डबल डोज, फर्स्ट लुक ने मचाई हलचल

दिल दहलाने आ रही एक और हॉरर-थ्रिलर, अजय राम की ‘स्मृति’ में मिलेगा खौफ का डबल डोज, फर्स्ट लुक ने मचाई हलचल

देश में हर दिन सैकड़ों महिलाएं शारीरिक शोषण और बलात्कार का शिकार होती हैं। सख्त नियमों के बाद भी रेप के केस कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस संवेदनशील मुद्दे पर अब तक कई फिल्में और सीरीज बन चुकी हैं और इस फेहरिस्त में अब एक और नाम जुड़ने वाला है। जाने-माने फिल्म निर्माता अजय राम एक नई हॉरर-थ्रिलर के जरिए दर्शकों के बीच एक नई सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसका ऐलान हाल ही में किया गया। इस सीरीज का नाम है ‘स्मृति’ जिसकी कहानी एक रेप पीड़िता के इर्द-गिर्द घूमती है।

हॉरर-थ्रिलर ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

हाल ही में इस हॉरर-थ्रिलर का ट्रेलर जारी हुआ, जिसने हॉरर-थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। इस सीरीज में आयुशी तिवारी, गौरव सिंह, शुभांगी शर्मा, शिखर, असित कुमार प्रधान, ऋषभ शर्मा, हेमंत शर्मा, सिमरन, तनवी, अमन चौधरी और अंकित अग्रवाल जैसे कलाकार नजर आएंगे। सीरीज जल्दी ही ओटीटी ऐप “सीआरएफ स्टूडियोज” पर रिलीज होगी, जो दर्शकों को हॉरर का तगड़ा डोज देने वाली है। सीरीज के लेखक, निर्माता और निर्देशक अजय राम हैं।

स्मृति की कास्ट

अजय राम की इस हॉरर-थ्रिलर सीरीज में आयुषी तिवारी लीड रोल में नजर आएंगी। सीरीज में वह स्मृति के किरदार में दिखाई देंगी। वहीं गौरव सिंह निगेटिव रोल में दिखाई देंगे। सीरीज की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है,जो बहुत खुश रहती थी मगर उसके साथ कुछ बुरा हो जाता है और उसकी जिन्दगी बिखर जाती है और खत्म हो जाती है। इसके बाद वह कैसे अपने आरोपियों से अपना बदला लेती है यही इस सीरीज का बड़ा टर्न है और इसमे हॉरर थ्रिल भी दर्शकों को देखने को मिलेगा।

कब रिलीज होगी स्मृति?

जैसे ही इस सीरीज का ऐलान हुआ, दर्शकों में इसकी रिलीज डेट जानने को लेकर हलचल मच गई। कई यूजर कमेंट करते हुए सीरीज की रिलीज डेट को लेकर सवाल कर रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए पूछा- ‘सीरीज कब रिलीज हो रही है?’ वहीं एक ने लिखा- ‘रिलीज का इंतजार है।’ लेकिन, आपको बता दें कि अभी निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि ये सीरीज जल्दी ही ओटीटी पर दस्तक देगी।

ये भी पढ़ेंः कौन हैं मधुरजीत सरघी? धुरंधर 2 में बनीं रणवीर सिंह की मां, दीपिका-प्रियंका संग भी किया काम, अब मिला स्टारडम

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp