
एनाकोंडाः कर्स्ड जंगल
ओटीटी पर आए दिन कोई नई फिल्म, सीरीज या डॉक्यूमेंट्री रिलीज होती रहती है, लेकिन इनमें से कुछ ही दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल होती है। जियो हॉटस्टार पर हाल ही में एक ऐसी ही फिल्म रिलीज हुई है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है और खूब पसंद की जा रही है। हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे बड़े सांप की कहानी कहने वाली फिल्म ‘एनाकोंडाः कर्स्ड जंगल’ की, जिसने रिलीज होते ही ट्रेंडिंग चार्ट पर धाक जमा ली है। ये हॉरर-एडवेंचर फिल्म अब तक ओटीटी पर छाई हुई है।
हॉटस्टार पर छाई हॉरर-एडवेंचर
हॉरर एडवेंचर जॉनर वाली ये फिल्म 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब भी लगातार दर्शकों के बीच छाई हुई है। दर्शकों को सबसे पहले 1997 में आई कल्ट क्लासिक ‘एनाकोंडा’ ने विशालकाय सांपों की दुनिया से दर्शकों को रूबरू कराया था। इस हॉरर-एडवेंचर ने दर्शकों को खौफ से भर दिया था। अब उसी खौफ को ‘एनाकोंडाः कर्स्ड जंगल’ के साथ मेकर्स ने दर्शकों के बीच एक नए फ्लेवर के साथ परोसा है। ये सर्वाइवल थ्रिलर 2024 में रिलीज हुई थी और फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर मौजूद है।
क्या है फिल्म की कहानी?
यूं तो एनाकोंडा की दहशत दिखाती कई फिल्में बनी हैं, लेकिन मेकर्स ने इसे कुछ अलग ढंग से बनाया है। फिल्म में एडवेंचर, सर्वाइवल के साथ-साथ हॉरर का भी तड़का लगाया गया है। फिल्म की कहानी एक सर्कस टोली के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका नया मालिक उन्हें थाईलैंड में आयोजित एक शो में हिस्सा लेने के लिए भेजता है। यहां जाने के लिए इस टोली एक जंगल से होकर गुजरती है, जहां इनका सामना एक विशालकाय एनाकोंडा से होता है। ये फिल्म ढेरों ट्विस्ट और टर्न्स से भरी है, जो दर्शकों को लगातार स्क्रीन से बांधे रखती है।
भारतीय दर्शकों को भी आ रही पसंद
यूं तो ये फिल्म एक चीनी प्रोडक्शन बैनर तले बनी है और इसमें चीनी सिनेमा के कई बड़े स्टार हैं। फिल्म में टेरेंस यिन, वांग जिंगचेन, नीता शिया और पॉल चे जैसे स्टार लीड रोल में हैं। वहीं इसके निर्देशक शियांग किउलियांग और कोशियांग हशेंग हैं और शियांग शुइलिउ ने इसे प्रोड्यूस किया है। कुल 1 घंटा 24 मिनट की ये फिल्म हिंदी में भी उपलब्ध है और हॉटस्टार पर दर्शकों के लिए मौजूद है।
ये भी पढ़ेंः सिनेमाघरों में 100 दिनों तक चलने वाली पहली हिंदी फिल्म, जिसने राजेश खन्ना को बनाया सुपरस्टार
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



