digital products downloads

दोस्तों से पैसे उधार लेकर बनाई फिल्म, उसी फ्लॉप के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड, एक्टिंग का भी है उस्ताद

दोस्तों से पैसे उधार लेकर बनाई फिल्म, उसी फ्लॉप के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड, एक्टिंग का भी है उस्ताद

Image Source : INSTAGRAM/@RKRKAY
रजत कपूर

रजत कपूर का जन्म 11 फरवरी, 1961 को नई दिल्ली में हुआ था और वे पुरानी दिल्ली में पले-बढ़े। 1983 में वे दिल्ली में थिएटर ग्रुप चिंगारी में शामिल हो गए। 1985 में वे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) में भाग लेने के लिए पुणे चले गए। पंजाबी परिवार में जन्में रजत कपूर ने 1989 में कुमार शाहनी की फिल्म ‘ख्याल गाथा’ से अपनी शुरुआत की, जब उन्हें 1990 के दशक में अभिनय की नौकरियां खोजने में परेशानी हुई तो उन्होंने शॉर्ट्स लिखना और निर्देशित करना शुरू कर दिया। उन्होंने प्राइवेट डिटेक्टिव: टू प्लस टू प्लस वन (1997) के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की, जिसमें इरफान खान और नसीरुद्दीन शाह ने छोटी भूमिकाओं में थे। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि रजत ने जिस फ्लॉप फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड जीता था। वो उन्होंने अपने दोस्तों से उधर लेकर बनाई थी, जिस चुकाने में उन्हें 3 साल लग गए थे।

फ्लॉप फिल्म के लिए एक्टर को मिला नेशनल अवॉर्ड

रजत कपूर ने एक बार दोस्तों से लोन लेकर ‘रघु रोमियो’ फिल्म बनाई थी। इस फिल्म ने बाद में नेशनल अवॉर्ड जीता। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन इस फिल्म ने उनके क्रिएटिव विजन को साबित किया। रजत को अपने दोस्तों को पैसे लौटाने में 3 साल लग गए। हालांकि, इस फिल्म से रजत की जिंदगी में एक शानदार मोड़ आया और उनकी इस फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला। रजत कपूर को आज भी एक्टिंग और मीनिंगफुल सिनेमा का मास्टर माना जाता है। वह अपने बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रजत बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर के साथ-साथ एक डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने अब तक कई फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखाया है।

रजत कपूर आखिरी बार इस सीरीज में आए थे नजर

2001 में रजत कपूर को ‘दिल चाहता है’ में प्रीति जिंटा के ऑन-स्क्रीन चाचा के रूप में बड़ा ब्रेक मिला। मीरा नायर की ‘मानसून वेडिंग’ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली, जिसमें उन्होंने एक अपमानजनक चाचा की भूमिका निभाई। इतना ही नहीं उन्होंने कई फिल्मों को लिखा, निर्देशित किया और उनमें दिखाई दिए। उन्होंने 2007 में यूके की एक टेलीविजन फिल्म द लास्ट डेज ऑफ द राज में मुहम्मद अली जिन्ना की भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने मिक्स्ड डबल्स में निर्देशन और अभिनय किया, जो समकालीन मुंबई में स्विंगिंग से संबंधित फिल्म है। 2008 में उन्होंने स्लीपर हिट मिथ्या का निर्देशन किया और साल 2010 में उन्होंने बंगाली फिल्म राइटर अपर्णा सेन की डायरेक्ट की हुई बंगाली फिल्म ‘इति मृणालिनी’ में कोंकणा सेन के साथ भी काम किया। उन्हें 2022 में ‘दृश्यम 2’ में देखा गया था। रजत कपूर को आखिरी बार 2025 में अमेजन प्राइम वीडियो की हॉरर वेब सीरीज ‘खौफ’ में देखा गया था।

ये भी पढे़ं-

शाहरुख खान की 7 फिल्में, वैलेंटाइन वीक को बना देंगी खास, बॉक्स ऑफिस पर रही हिट

Farzi 2: ओटीटी पर फिर होगा नोटों का फर्जीवाड़ा, ‘फर्जी 2’ से शाहिद कपूर की वापसी तय

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp