digital products downloads

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ फेम सुनील ग्रोवर ने हाईवे पर बनाए नए दोस्त, शेयर किया वीडियो

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ फेम सुनील ग्रोवर ने हाईवे पर बनाए नए दोस्त, शेयर किया वीडियो

Image Source : INSTAGRAM/@WHOSUNILGROVER
सुनील ग्रोवर

एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने हाईवे पर अपनी लेटेस्ट ट्रिप के दौरान कुछ अनोखे दोस्त बनाए। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सुनील ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह प्यार से एक छोटे बछड़े को खाना खिलाते हुए दिख रहे थे। इस दौरान उनके चेहरे पर हल्की सी मुस्कान भी देखने को मिल रही है। उन्होंने अपने नए दोस्तों के साथ समय बिताया और इस खूबसूरत पल की झलक अपने फैंस के साथ शेयर की।

सुनील ग्रोवर के नए दोस्त

सुनील ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, ‘हाईवे पर कुछ नए दोस्त बनाए।’ वीडियो में वह एक बछड़े को प्यार करते और गांव के कुछ बच्चों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्ट के बैकग्राउंड स्कोर के तौर पर मोहित चौहान का गाना ‘माई नी मेरिये’ लगाया था। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब सुनील ने इंटरनेट पर अपनी जिंदगी की छोटी-बड़ी खुशियों को लोगों के साथ शेयर किया है। वह हमेशा अपनी जर्नी की झलकियां पोस्ट करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और वह कॉमेडियन सुनील की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

सुनील ग्रोवर का वायरल वीडियो

हाल ही में कॉमेडियन को सड़क किनारे हैंड पंप पर कपड़े धोते हुए भी देखा गया था। इंस्टाग्राम पर पब्लिश की गई इस क्लिप में उन्हें कैजुअल हल्के गुलाबी रंग की टी-शर्ट और काले स्वेटपैंट पहने हुए दिखाया गया है और उनके पास कपड़ों की एक बाल्टी रखी है। सुनील ने कपड़े धोने के बाद में अपना चेहरा भी धोया। हालांकि, उन्होंने इस वीडियो पर कोई कैप्शन नहीं लिखा था, लेकिन सुनील ने बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर 1962 की फिल्म ‘बात एक रात की’ से हेमंत कुमार का गाना ‘ना तुम हमें जानो’ लगाया था। इस पर अर्चना पूरन सिंह ने रिएक्टर कर लिखा, ‘यू आर द बेस्ट’

सुनील ग्रोवर का कॉमेडी शो

काम की बात करें तो सुनील ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आ रहे हैं, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है। कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के शो में उनके परफॉर्मेंस के लिए उन्हें काफी तारीफें मिल रही हैं।

ये भी पढे़ं-

शाहरुख खान ने की अनिल कपूर की तारीफ, ‘सूबेदार’ के एक्शन सीन को बताया धांसू, रिव्यू आया सामने

JioHotstar की 6 एपिसोड वाली धांसू सीरीज, कहानी जो घुमा दे दिमाग, अकेले देखने की नहीं होगी हिम्मत

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp