
एक छोटा सा रोल होने के बावजूद, एक्टर विवेक सिन्हा ने ‘धुरंधर’ के पार्ट 1 और 2 में अपनी परफॉर्मेंस से अपनी छाप छोड़ी है। वह फिल्म की रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिलों में एक अलग पहचान बना ली है। विवेक सिन्हा ने ‘धुरंधर’ में एक टेररिस्ट का रोल किया था और अपनी परफॉर्मेंस से सबका ध्यान खींचा था। कई दिनों से अफवाहों उड़ रही थी कि जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने के लिए विवेक सिन्हा को 1 करोड़ मिले हैं, जिसके बाद अब एक्टर ने वीडियो शेयर कर सच बताया है।
विवेक सिन्हा को धुरंधर के लिए 1 करोड़ मिले?
10 अप्रैल को विवेक सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने फिल्म में अपने रोल के लिए मिली फीस के बारे में सफाई दी है। वीडियो में विवेक सिन्हा ने सबसे पहले उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिनसे उन्हें इतना प्यार मिल रहा है। बाद में उन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ इंस्टाग्राम पेज देखे हैं, जिन पर ‘धुरंधर’ की कास्ट की फीस पोस्ट की गई है। कुछ पोस्ट में लिखा है कि उन्हें 60 लाख रुपये मिले, कुछ में 80 लाख रुपये और कुछ में तो यह भी लिखा है कि उन्हें 1 करोड़ रुपये मिले।
विवेक सिन्हा ने अफवाहें न फैलाने की अपील की
विवेक सिन्हा ने वीडियो सच बताते हुए कहा, ‘भाई, कसम से इतना पैसा नहीं मिला है। यह सब मत डालो।’ उन्होंने आगे कहा कि इन पोस्ट की वजह से लोगों उनसे इलाज और पढ़ाई के लिए मदद मांग रहे हैं। धुरंधर के जहूर मिस्त्री ने आगे कहा, ‘मुझे धुरंधर से पैसा मिला है अच्छा पैसा मिला जो उम्मीद थी वो मिला, लेकिन उतना पैसा नहीं मिला और जो पैसा मिला था वो खत्म हो चुका है। मुंबई में रहता हूं भाई, बहुत खर्चे हैं मुंबई में तो धुरंधर वाला सारा पैसा खत्म हो चुका है।’ वीडियो के आखिर में एक्टर ने अपने फैंस से कहा कि वे उनके लिए दुआ करें ताकि अगर उन्हें बहुत सारा पैसा मिलता है तो वे जरूर लोगों की मदद करेंगे। साथ ही सभी से अपना प्यार बनाए रखने को कहा।
ये भी पढे़ं-
‘धुरंधर’ के सेट पर कैसे रहते थे अक्षय खन्ना? दानिश पंडोर ने किया खुलासा, बोले- किसी से बात नहीं करते
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






