digital products downloads

धुरंधर में इश्क कर लूटी लाइमलाइट, अब दूसरे पार्ट में सारा अर्जुन ने उठा ली बंदूक

धुरंधर में इश्क कर लूटी लाइमलाइट, अब दूसरे पार्ट में सारा अर्जुन ने उठा ली बंदूक

Image Source : YOUTUBE-JIOSTUDIO
सारा अर्जुन

धुरंधर: द रिवेंज यानी धुरंधर 2 का ट्रेलर आज रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। जहां लोग एक बार फिर से खूनी एक्शन से सरावोर कहानी देख चहक उठे हैं तो वहीं कुछ लोगों को रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली मजारी के अतीत की झलक न देखने को लेकर निराशा हुई है। ट्रेलर में कई अहम राज भी खुले हैं साथ है फिल्म की हीरोइन सारा अर्जुन भी बंदूक ताने दिख रही हैं। पहले पार्ट धुरंधर में सारा अर्जुन का किरदार यालिना जमाल कहानी में इश्क का रंग घोलता दिखा था और धुरंधर 2 में हाथ में बंदूक थामे दिख रही हैं। 

आंखों में तेवर और हाथों में बंदूक

सारा अर्जुन महज 20 साल की हैं और उन्होंने धुरंधर में अपनी उम्र से 20 साल बड़े हीरो रणवीर सिंह संग इश्क लड़ाया था। लेकिन पर्दे पर बनी ये जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई थी और दोनों  को खूब प्यार भी मिला था। धुरंधर में सारा ने यालिना जमाल के किरदार में कम समय स्क्रीन पर रहकर ही लोगों का दिल जीत लिया था। धुरंधर फिल्म की कहानी में इश्क का रंग भरने वाली यालिना की आंखों में मोहब्बत की चमक देखने को मिली थी। लेकिन अब धुरंधर 2 के ट्रेलर में यालिना की आंखों में तेवर और हाथों में बंदूक दिख रही है। माना जा रहा है कि ट्रेलर में दिखाया ये कहानी में अहम मोड़ का हिस्सा हो सकता है। 

रहमान डकैत की मौत के बाद खून से सना ल्यारी

पाकिस्तान के कराची शहर का एक कस्बा ल्यारी अपने खूंखार लीडर्स के लिए जाना जाता है। अक्षय खन्ना का किरदार रहमान डकैत यहां का बादशाह बन जाता है और धुरंधर में रहमान की मौत हो जाती है। इसके बाद राज चलाता है उजैर बलूच और उसे साथ मिलता है हमजा अली मजारी यानी रणवीर सिंह का। साथ ही यहां मेजर इकबाल का भी खूब आतंक है जो भारत की सीमाओं में आंतकी मंसूबों की कहानी गढ़ता रहता है। लेकिन धुरंधर 2 में मेजर इकबाल भी खूंखार अंदाज में नजर आ रहा है। धुरंधर 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। साथ ही नए पार्ट में सारा अर्जुन के नए अवतार को देखना भी काफी दिलचस्प होगा। 

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Trailer Released: खून से नहाएगी लयारी और धमाकों से गूंज उठेगी करांची, ट्रेलर में एक्शन का भंडार

Dhurandhar 2 Trailer Release Live Updates: खत्म हुआ इंतजार! रहमान डकैत की मौत के बाद खून से नहाएगी लियारी

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp