
बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड तोड़ने के बाद रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ से अपना फेवरेट गाना पोस्ट किया है, जिसे सुन वह खुद भावुक हो गए और उन्होंने अब अपने फैंस को इस लेटेस्ट ब्लॉकबस्टर गाने के इमोशंस को महसूस करने का मौका दिया है। जहां एक तरफ इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ सिनेमाघरों में धूम मचा दी है तो वहीं दूसरी तरफ ‘फिर से’ गाने का वीडियो रिलीज होने के बाद एक्टर की आंखें नम हो गई। अरिजीत सिंह की आवाज में गाया गया यह गाना फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार के सफर के उतार-चढ़ावों और गहरे इमोशंस को बखूबी दिखाता है।
‘फिर से’ सुन भावुक हुए रणवीर सिंह
25 मार्च को रिलीज हुए, ‘फिर से’ गाने का वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस गाने में फैंस को फिल्म के कुछ ऐसे पल देखने को मिलते हैं, जो रणवीर सिंह के किरदार की जिंदगी के अच्छे और बुरे दौर को दिखाता है। फैंस को भारत में जसकीरत के अपने परिवार के साथ बिताए पलों की झलक देखने को मिलेगी, वहीं पाकिस्तान में हमजा क्या कर रहा है, यह भी देखने को मिलने वाला है। ऐसे में यह गाना एक्टर के इमोशनल सॉन्ग की लिस्ट में शामिल हो गया है।
रणवीर सिंह ने फैंस से पूछा सवाल
इस गाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए, रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘मैं रो पड़ा। बस। क्या आप भी रोए?’ फिल्म की रिलीज के बाद यह पहली बार है जब रणवीर सिंह ने अपनी ही फिल्म के किसी गाने पर इमोशनल रिएक्शन दिया है, जिसने उनके फैंस को भी भावुक कर दिया। एक फैन ने लिखा,’हां, मैं रोया, जब थिएटर में यह गाना बजा।’ दूसरे ने लिखा, ‘यह गाना दिल को छू जाता है।’ वहीं, कई लोगों ने एक्टर की परफॉर्मेंस की तारीफ की।
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
एक्शन से भरपूर इस सीक्वल ने हाल ही में घरेलू नेट कलेक्शन 600 करोड़ रुपये किया है। Sacnilk द्वारा साझा किए गए शुरुआती अनुमानों के अनुसार, फिल्म ने अपने सातवें दिन लगभग 47.70 करोड़ रुपये कमाए, जिससे भारत में इसका कुल कलेक्शन लगभग 623.42 करोड़ रुपये हो गया है।
ये भी पढे़ं-
विक्की कौशल को पसंद आई ‘धुरंधर’, आदित्य धर की जमकर की सराहना, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ पर भी दिया रिएक्शन
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



