
बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 में मेजर इकबाल के किरदार में तारीफें बटोरने वाले एक्टर अर्जुन रामपाल अब जल्द ही ओटीटी सीरीज में नजर आने वाले हैं। हंसल मेहता इस सीरीज को डायरेक्ट कर रहे हैं और इसका नाम है ‘बिलिनियर’ और ये सीरीज एमएक्स प्लेयर पर प्रीमियर होने वाली है। हाल ही में इसकी घोषणा कर दी गई है। जाने-माने फिल्म निर्माता हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल के निर्देशन में बनी इस सीरीज़ की कहानी अनुभव चोपड़ा और शांतनु सागर ने लिखी है और प्रभलीन संधू ने ऑलमाइटी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले इसका निर्माण किया है।
क्या बोले अर्जुन रामपाल?
अपनी खुशी जाहिर करते हुए अर्जुन रामपाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘मैं इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हूं। इस तरह का किरदार निभाना हर दिन नहीं मिलता और जब मिलता है तो उसे पूरी शिद्दत से थाम लेना चाहिए। हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल जैसे शानदार कलाकारों के साथ काम करना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है और मुझे यकीन नहीं हो रहा कि यह सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। अमेज़न एमएक्स प्लेयर की बेहतरीन टीम का साथ पाकर बहुत खुशी हो रही है, जो इस सफर को और भी खास बना रही है। तैयारियां जल्द ही शुरू होने वाली हैं, मैं इस दुनिया में पूरी तरह डूब रहा हूं, किरदार को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश कर रहा हूं और पूरी तरह से तैयार हो रहा हूं, क्योंकि यह सफर बेहद फलदायी साबित होगा। मैं दर्शकों को यह दिखाने के लिए बेताब हूं कि हमने उनके लिए क्या खास तैयार किया है।’
क्या है सीरीज की कहानी?
अमेजन एमएक्स प्लेयर के कंटेंट हेड अमोघ दुसाद के अनुसार, ‘बिलियनेयर महत्वाकांक्षा, शक्ति और सफलता की कीमत की कहानी है।’ हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल जैसे फिल्म निर्माताओं के साथ सहयोग करने से इस प्रोजेक्ट को रचनात्मक गहराई और दूरदृष्टि मिलती है, वहीं अर्जुन रामपाल इस दिलचस्प किरदार में गंभीरता और तीव्रता जोड़ते हैं। अमेजन एमएक्स प्लेयर में हम पूरे देश के दर्शकों के लिए आकर्षक, सुलभ और मुफ्त मौलिक कहानियों की श्रृंखला बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’ अमेजन एमएक्स प्लेयर के शो ‘बिलियनेयर’ की कहानी के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



