
बीते 19 मार्च को 2 फिल्में ‘धुरंधर 2’ और ‘उस्ताद भगत सिंह’ एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह को धुरंधर 2 से बॉक्स ऑफिस टक्कर भारी पड़ी है और 3 दिनों में ही धीमी पड़ने लगी है। वहीं धुरंधर 2 का तूफान बॉक्स ऑफिस पर जारी है और अब तक 339 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है। लेकिन खास बात ये है कि उस्ताद भगत सिंह की रिलीज की तारीख को आगे बढ़ाया गया था और 26 मार्च को रिलीज होने वाली थी। बाद में जब यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट को 19 मार्च से बढ़ाकर 4 जून 2026 कर दिया गया तो उस्ताद भगत सिंह के मेकर्स ने इसे 19 मार्च को रिलीज के लिए शेड्यूल कर दिया। अब धुरंधर 2 से टकराने का असर भी पवन कल्याण की फिल्म पर देखने को मिल रहा है।
52 करोड़ रुपयों पर ही अटका आंकड़ा
आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण अपनी बॉक्स ऑफिस सुपरहिट्स के लिए पहचाने जाते हैं। इससे पहले आई उनकी फिल्म ओजी ने भी 100 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई चंद दिनों में ही कर ली थी। इस बार भी पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह में नजर आ रहे हैं और इसमें श्रीलीला उनके साथ लीड हीरोइन के तौर पर नजर आई हैं। हरीश शंकर ने फिल्म को डायरेक्ट किया है लेकिन इसका कलेक्शन अब तक 52 करोड़ रुपयों तक ही पहुंच पाया है। फिल्म का नॉर्थ से भी कलेक्शन कम हुआ है और इस पर धुरंधर 2 का भी असर साफ देखने को मिल रहा है।
धुरंधर 2 ने उड़ाया गर्दा
वहीं डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर जारी है। फिल्म ने अब तक 339 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है। साथ ही आज रविवार को फिल्म 500 करोड़ी रुपयों के आंकड़े पर नजर है और उम्मीद है कि जल्द ही ये फिल्म इस लिस्ट में शामिल हो जाएगी। धुरंधर 2 को साउथ सिनेमा के सितारों का भी खूब सपोर्ट मिला है और उन्होंने आदित्य धर की भी जमकर तारीफ की है। एसएस राजामौली से लेकर अल्लू अर्जुन तक ने धुरंधर 2 की तारीफ में पोस्ट शेयर किए हैं। साथ ही रणवीर सिंह की भी एक्टिंग ने खूब वाहवाही लूटी है।
आमिर खान और राज ठाकरे ने साथ में मनाया ईद का जश्न, वीडियो हुआ वायरल
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



