digital products downloads

‘धुरंधर 2’ के तूफान में डगमगाई ‘उस्ताद भगत सिंह’, 5वें दिन कलेक्शन में आई गिरावट

‘धुरंधर 2’ के तूफान में डगमगाई ‘उस्ताद भगत सिंह’, 5वें दिन कलेक्शन में आई गिरावट

उस्ताद भगत सिंह के 5वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट हैरान करने वाला रहा है। पवन कल्याण, श्रीलीला और राशि खन्ना की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ को ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के तूफान से जबरदस्त झटका लगा है। यह स्पाई थ्रिलर फिल्म तेलुगू फिल्म से टकराई और पिछले कुछ दिनों में बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। पवन कल्याण की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन इस टक्कर के असर से लगभग न के बराबर ही रहा है।

उस्ताद भगत सिंह ने 5 दिन में कमाए इतने करोड़

Sacnilk की ताजी रिपोर्ट के मुताबिक, ‘उस्ताद भगत सिंह’ अपनी रिलीज के पांचवें दिन, यानी सोमवार को 1.67 करोड़ का नेट कलेक्शन करने में कामयाब रही। यह फिल्म का अब तक का सबसे कम एक दिन का कलेक्शन है। इसके साथ ही रिलीज के 5 दिनों बाद फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 61.97 करोड़ तक पहुंच गया है। ‘उस्ताद भगत सिंह’ के अभी 2,715 शो चल रहे हैं और आज इसने 1.67 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 73.05 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन अब तक 61.97 करोड़ हो गया है। भारत का फाइनल कलेक्शन अभी आना बाकी है।

धुरंधर 2 के आगे फीकी पड़ी कमाई ‘उस्ताद’

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से टकराई। आदित्य धर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है, यहां तक कि तेलुगू में भी इसके शो हाउसफुल रहे। इसकी तुलना में ‘धुरंधर 2’ ने सोमवार को 65 करोड़ कमाए और अपनी कुल कमाई को बढ़ाकर 761 करोड़ के जबरदस्त आंकड़े तक पहुंचा दिया।

उस्ताद भगत सिंह की धांसू कास्ट

हरीश शंकर के निर्देशन में बनी और Mythri Movie Makers द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ एटली और विजय की 2016 की फिल्म ‘थेरी’ का रीमेक है। इस फिल्म का प्रोडक्शन 2023 से चल रहा है और इसमें श्रीलीला और राशि खन्ना भी अहम किरदारों में नजर आई हैं। फिल्म का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर देवी श्री प्रसाद और थमन एस ने तैयार किया है। इसके अलावा फिल्म में आशुतोष राणा, नवाब शाह, बीएस अविनाश, आर पार्थिबन, गौतमी और छम्मक चंद्रा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

ये भी पढे़ं-

मशहूर म्यूजिक कंपोजर श्रेयस पुराणिक के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ऐश्वर्या भंडारी संग फैंस को दी गुड न्यूज

रजनीकांत को पसंद आई ‘धुरंधर 2’, आदित्य धर को बताया ‘बॉक्स ऑफिस का बाप’, देशवासियों से की खास अपील

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp