
‘सैयारा’ एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ पर अपनी टिप्पणियों को लेकर हो रही आलोचना के बीच अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। उन्होंने इस फिल्म को एक प्रोपेगेंडा फिल्म बताया था। उन्होंने अपने इस रिव्यू में ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भी जिक्र किया था, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त विवाद शुरू हो गया। रीत के बयानों के स्क्रीनशॉट ऑनलाइन सर्कुलेट हो रहे है, जिससे जोरदार बहस छिड़ गई और उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। शुरुआत में उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर दिया था, लेकिन अब उनकी प्रोफाइल एक्सेस नहीं हो पा रही है, क्योंकि अनीत पड्डा की बहन ने अपना इंस्टाग्राम हटा दिया गया है।
रीत पड्डा के खिलाफ इतना विरोध क्यों हुआ?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब रीत ने ‘धुरंधर’ और दूसरी फिल्मों की आलोचना करते हुए कहा कि ये फिल्में एक सरकार-समर्थक नैरेटिव को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने खास तौर पर द कश्मीर फाइल्स के बारे में लोगों से उनके अनुभव सुनने की इच्छा भी जताई, जिसके बाद ऑनलाइन कई तरह के रिएक्शन सामने आने लगे। हालांकि, फिल्मों पर की गई उनकी टिप्पणियां तेजी से वायरल हो गईं और यूजर्स न केवल उनके विचारों पर बल्कि इस बड़े सवाल पर भी बहस करने लगे कि ऐसी फिल्मों को किस नजरिए से देखा जाना चाहिए।
अनीता पड्डा ने विवादों से बनाी दूरी
जहां एक तरफ यह विवाद अभी भी जारी है, वहीं अनीता पड्डा अपने काम पर ध्यान दे रही हैं। वह मैडॉक फिल्म्स द्वारा समर्थित फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में नजर आने वाली हैं, जो क्रिसमस पर रिलीज होगी। इस बीच, रणवीर सिंह अभिनीत और आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है, जिससे फिल्म को लेकर क्रेज बना हुआ है। चल रहे विवाद पर अनीता या उनकी बहन रीत का अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
रीत पड्डा कौन हैं?
अपनी बहन अनीत पड्डा से अलग, जो फिल्मों में अपना करियर बना रही हैं तो वहीं रीत पड्डा इन सब से दूर रहना ही पसंद करती हैं। वह पेरिस में रहती हैं और एक कस्टमर सक्सेस मैनेजर के तौर पर काम करती हैं। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार उनका बैकग्राउंड मार्केटिंग का है और उन्हें कैंपेन स्ट्रेटेजी, मार्केट रिसर्च और क्लाइंट रिलेशंस में अनुभव है। विवाद से पहले रीत पड्डा सोशल मीडिया पर काम ही चर्चा में रहती थीं और उनके लगभग 6,500 से 6,700 फॉलोअर्स थे। हालांकि, जब उनके कमेंट्स वायरल हुए तो रातों-रात उनकी ऑनलाइन विजिबिलिटी बढ़ गई।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



