digital products downloads

धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, पहले दिन ही तोड़े कई रिकॉर्ड, देश-विदेश में बजा भारतीय फिल्म का डंका

धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, पहले दिन ही तोड़े कई रिकॉर्ड, देश-विदेश में बजा भारतीय फिल्म का डंका

‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज होते ही दुनिया भर में छा गई है और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। यह अपनी पिछली फिल्म से कहीं आगे निकल गई है और पिछले साल की ‘धुरंधर’ (28 करोड़ ओपनिंग) को भी पीछे छोड़ दिया है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार इस पॉलिटिकल ड्रामा ने अपने पहले ही दिन पेड प्रीव्यू शो को मिलाकर दुनिया भर में 236.63 करोड़ की कमाई की है। इसका पहले दिन का शुद्ध कलेक्शन 146 करोड़ (प्रीव्यू को मिलाकर) रहा है। यह एक चौंका देने वाला आंकड़ा है, जो अब भारतीय सिनेमा के इतिहास में चौथे सबसे बड़े ओपनिंग डे के तौर पर दर्ज हो गया है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टॉप भारतीय ओपनर्स

  1. पुष्पा 2: 164 करोड़
  2. आरआरआर: 133 करोड़
  3. केजीएफ 2: 116 करोड़
  4. धुरंधर 2: 103 करोड़
  5. कल्कि 2898 AD: 95 करोड़

सिर्फ अपनी रिलीज के दिन ही ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने  103 करोड़ नेट कमाए और प्रीव्यू से 43 करोड़ मिले, जिससे इसका कुल पहले दिन का कलेक्शन 146 करोड़ नेट हो गया। इसका हिंदी वर्जन जबरदस्त हिट रहा है। पहले दिन पर 99.10 करोड़ के साथ यह अब तक की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर फिल्म बन गई है, जिसने बॉलीवुड की कुछ सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टॉप बॉलीवुड (हिंदी) ओपनर्स

  1. जवान: 75 करोड़
  2. पठान: 57 करोड़
  3. एनिमल: 63.80 करोड़
  4. स्त्री 2: 52 करोड़

डब्ड मार्केट में सीमित असर के बावजूद, फिल्म ने सभी क्षेत्रों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया:

  • तेलुगू: 2.12 करोड़
  • तामिल: 1.16 करोड़
  • मलयालम: 0.09 करोड़
  • कन्नडा: 0.08 करोड़

फिल्म ने पहले दिन ये रिकॉर्ड तोड़े:

  1. रणवीर सिंह के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग
  2. आदित्य धर और फिल्म की टीम के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग
  3. भारत में सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग (99 करोड़), जिसने पुष्पा 2 को पीछे छोड़ा
  4. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग (103 करोड़)
  5. दुनिया भर में दूसरी सबसे बड़ी भारतीय ओपनिंग (236.63 करोड़), पुष्पा 2 को पीछे छोड़ा

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

ये आंकड़े सिर्फ बड़े ही नहीं, बल्कि हैरान करने वाले भी हैं और फिल्म लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ईद पर भी फिल्म को जबरदस्त फायदा मिलने वाला है। ऐसे में उम्मीद है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बहुत जल्द 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह हैं। आदित्य धर द्वारा लिखी, निर्देशित और निर्मित इस फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे बेहतरीन कलाकार हैं। बता दें कि रिकॉर्ड से जुड़ी सारी जानकारी सैकनिल्क के अनुसार है।

ये भी पढे़ं-

शहर की चकाचौंध से दूर, एक्टर ने पहाड़ों में बनाया करोड़ों का आशियाना, गृहप्रवेश की दिखाई झलक

‘धुरंधर 2’ की आंधी के बीच ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने किया धमाका, पवन कल्याण की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए करोड़ों

 

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp