digital products downloads

‘धुरंधर 2’ ने 15वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर

‘धुरंधर 2’ ने 15वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर

‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। फिल्म को लेकर न सिर्फ सोशल मीडिया पर, बल्कि लोगों के बीच भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही जबरदस्त कमाई कर रही है। रणवीर सिंह की इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने अब तक कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज के 15वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है, जिसे देख इतना तो साफ है कि लोग अभी भी फिल्म देखने जा रहे हैं। 

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस अपडेट

Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 15वें दिन भी अच्छी कमाई की। फिल्म ने कुल 17.80 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जो कि कल के कुल कलेक्शन 20.10 करोड़ से कम है। फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ कमाए थे। दूसरे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का कुल ग्रॉस कलेक्शन अब तक 1,122.39 करोड़ और भारत में कुल नेट कलेक्शन 937.51 करोड़ तक पहुंच गया है।

भारत की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म की दौड़ में धुरंधर 2

‘धुरंधर 2’ अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनने की दौड़ में है। इसके लिए उसे ‘बाहुबली 2: द कंक्लूजन’ के 1,030.42 करोड़ रुपये और ‘पुष्पा 2: द राइज’ के 1,234.10 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ना होगा। इन रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए फिल्म को अगले कुछ दिनों तक अपनी रफ्तार बनाए रखनी होगी। हालांकि,  धुरंधर: द रिवेंज ने अब तक इस फिल्म ने केजीएफ चैप्टर 2 के 859.70 करोड़ रुपये, आरआरआर के 782.20 करोड़ रुपये और कल्कि 2898 एडी के 646 करोड़ रुपये के भारत में लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

धुरंधर: द रिवेंज की धांसू

रहमान डकैत की हत्या के बाद अंडरकवर भारतीय जासूस हमजा अली मजारी की कहानी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ पूरी तरह से एक्शन, ड्रामा, इमोशन और हैरान करने वाले ट्विस्ट से भरी हुई है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म हमजा के अतीत और प्रेजेंट को दिखाती है। इसके अलावा, लयारी का ताज से लेकर दाऊद इब्राहिम की जिंदगी से जुड़े सीन्स भी देखने को मिले।

ये भी पढे़ं-

दीपिका चिखलिया को पसंद आया ‘रामायण’ का टीजर, रणबीर कपूर को राम के किरदार में देख हुईं खुश, बोलीं  ‘रिलीज का इंतजार’

अर्जुन रामपाल ने ‘धुरंधर 2’ के यादगार पलों की दिखाई झलक, रणवीर सिंह को बताया ‘बब्बर शेर’, कैप्शन से जीता दिल

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp