
रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ गुरुवार, 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अब बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कलेक्शन कर रही है। दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स से इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। आदित्य धर की फिल्म को बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा दर्शकों, आलोचकों और यहां तक कि फिल्मी हस्तियों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन के अभिनय को तो तारीफें मिल ही रही हैं, साथ ही फिल्म के अन्य कलाकारों की भी काफी चर्चा है। इन्हीं में से एक कलाकार रणवीर सिंह के किरदार में नजर आई अभिनेत्री भी हैं। अपने एक सीन के जरिए वह दर्शकों पर ही नहीं और दिग्गज फिल्म निर्माता एसएस राजामौली को प्रभावित करने में भी सफल रही हैं।
धुरंधर: द रिवेंज में रणवीर सिंह की बहन का किरदार किसने निभाया है?
‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत सिंह रंगी की बहन का किरदार परवीर कौर पंधेर ने निभाया है। आपको बता दें कि परवीर कौर पंधेर पंजाबी सिनेमा का जाना-माना नाम हैं। वह एक पंजाबी अभिनेत्री और गायिका हैं। वह कई पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 851 हजार फॉलोअर्स हैं।
धुरंधर 2 में जसकीरत और बहन जसलीन का सीन
‘धुरंधर 2’ में जसकीरत सिंह रंगी की छोटी बहन जसलीन सिंह रंगी का अपहरण हो जाता है, जिसे बचाने के लिए जसकीरत एक विधायक के घर में घुस जाता है और फिर अपने पिता और बड़ी बहन की हत्या का बदला लेने के लिए 12 लोगों को मौत के घाट उतार देता है। इसके बाद जसकीरत को उसकी बहन जसलीन एक झोपड़ी में काफी बुरी हालत में मिलती है। इसके बाद भाई-बहन के मिलन और साथ में रोने वाला सीन, हर किसी की आंखें नम कर देता है। इसे ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का सबसे मार्मिक क्षण बताया जा रहा है।
राजामौली ने की सीन की तारीफ
इस इमोशनल सीन की तारीफ करते हुए, आरआरआर के निर्देशक एस.एस. राजामौली ने लिखा, “रणवीर सिंह, क्या शानदार अभिनय है यार… झोपड़ी में बहन के साथ वाला सीन अभिनय का एक उत्कृष्ट नमूना है। शुरुआत से लेकर दिल दहला देने वाले क्लाइमेक्स तक, आपने हमजा और जसकीरत दोनों ही किरदारों में हमें मंत्रमुग्ध कर दिया।”
राजामौली ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू
इससे पहले एसएस राजामौली ने फिल्म के लेखन, कास्टिंग, टेक्निकल एग्जीक्यूशन और निर्देशन की तारीफ करते हुए इसे “त्रुटिहीन” बताया है। उन्होंने आदित्य धर को बधाई देते हुए लिखा, “मुझे धुरंधर-1 बहुत पसंद आई थी, लेकिन द रिवेंज ने भव्यता और भावना दोनों में मूल फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। राइटिंग, कास्टिंग, टेक्नीकल एग्जीक्यूशन, म्यूजिक और निर्देशन त्रुटिहीन हैं… लेकिन असल में भावनात्मक पहलू ही इसे जीवंत बनाते हैं। लेखन में ऐसे कथानक मोड़ बुने गए हैं जो वास्तविक तनाव और भावनाओं का संचार करते हैं। आदित्य धर आपने कमाल कर दिया। चार घंटे लंबी फिल्म बनाना और रिलीज करना हिम्मत का काम है। दर्शक आखिरी फ्रेम तक अपनी सीट से बंधे रहते हैं।”
आर माधवन की भी जमकर की तारीफ
यही नहीं, एसएस राजामौली ने आर. माधवन के अभिनय की भी जमकर तारीफ की। अपने पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, “गारू, आपने पूरे देश की बेबसी और हताशा को इतनी खूबसूरती से निभाया कि हमें आपकी सफलता अपनी ही लगी। शानदार सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई।”
ये भी पढ़ेंः ‘धुरंधर 2’ के लिए रणवीर सिंह ने की कड़ी मेहनत, अंडरवॉटर शूट का BTS वीडियो देख खुली रह जाएंगी आंखें
दीपिका पादुकोण ने अब तक नहीं देखी ‘धुरंधर 2’? फिल्म की सफलता पर नहीं किया कोई पोस्ट, चुप्पी पर उठे सवाल
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



