digital products downloads

‘धुरंधर 2’ में रणवीर ने लिया दीपिका का बदला? यूजर्स ने ढूंढा 19 साल पुराना कनेक्शन

‘धुरंधर 2’ में रणवीर ने लिया दीपिका का बदला? यूजर्स ने ढूंढा 19 साल पुराना कनेक्शन

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ का दूसरा भाग ‘धुरंधरः द रिवेंज’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर जमा चुकी है। फिल्म ने दो दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार करके सबको चौंका दिया। हालांकि, इस कलेक्शन में फिल्म के पेड प्रीव्यू से हुई कमाई भी शामिल है। तीसरे दिन तक ये फिल्म 300 करोड़ की कमाई के नजदीक है।फिल्म के हर फ्रेम और बारीकियों की सोशल मीडिया पर चर्चा है। बड़े किरदारों से लेकर छोटे किरदार, सभी ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। इस बीच सोशल मीडिया पर धुरंधर 2 के एक सीन की खूब चर्चा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स ने एक 19 साल पुरानी फिल्म से इसका कनेक्शन जोड़ दिया है। ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘ओम शांति ओम’ है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने धुरंधर 2 और ओम शांति ओम के बीच निकाला कनेक्शन

सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर 2’ के क्लाइमैक्स की खूब चर्चा हो रही है। जिस तरह से हमजा बने रणवीर सिंह फिल्म में दुश्मनों का खात्मा करते हैं, उसने सोशल मीडिया यूजर्स के दिल खुश कर दिए हैं। लेकिन, इन सबमें सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है मेजर इकबाल के खात्मे वाले सीन की। फिल्म में मेजर इकबाल का किरदार अर्जुन रामपाल ने निभाया है। क्लाइमैक्स में जिस तरह हमजा, मेजर इकबाल को आग के हवाले करता है, उसे देखने के बाद कई दर्शकों को फराह खान की ‘ओम शांति ओम’ का वो सीन याद आ गया है, जिसमें अर्जुन रामपाल का किरदार मुकेश उर्फ माइक मेहरा, दीपिका पादुकोण के किरदार शांतिप्रिया को आग में झुलसा कर मार डालता है।

रणवीर ने लिया दीपिका का बदला!

सोशल मीडिया के लिए ‘धुरंधर 2’ का मेजर इकबाल की मौत वाला इंटेंस सीन अब लोगों के लिए फन बन गया है। सोशल मीडिया यूजर धुरंधर 2 और ओम शांति ओम का वीडियो शेयर करते हुए कह रहे हैं कि रणवीर ने दीपिका का बदला ले लिया है। पहला सीन 2007 में आई ओम शांति ओम का जिसमें अर्जुन रामपाल का किरदार दीपिका के किरदार को आग के हवाले करता है और दूसरा सीन ‘धुरंधर 2’ का है, जिसमें रणवीर का किरदार हमजा, अर्जुन रामपाल के किरदार को आग के हवाले करता नजर आ रहा है। भले ही दोनों फिल्में अलग हैं, कॉन्सेप्ट अलग है, लेकिन नेटिजंस ने दोनों फिल्मों के बीच कनेक्शन ढूंढ लिया है। हालांकि, ये बात और है कि इस बारे में खुद आदित्य धर ने भी नहीं सोचा होगा।

छा गई रणवीर की फिल्म धुरंधर 2

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 की बात करें तो दर्शकों को दिसंबर 2025 से ही इस फिल्म का इंतजार था। 5 दिसंबर 2025 को धुरंधर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म की रिलीज के साथ ही आदित्य धर ने इसके दूसरे भाग यानी ‘धुरंधरः द रिवेंज’ की रिलीज डेट भी जारी कर दी थी, जिसके बाद से दर्शक इसका इंतजार कर रहे थे। अब जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है तो दर्शक इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के कई सितारे रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 की तारीफों के पुल बांध चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः कौन हैं ऋषभ शर्मा? जिनके कॉन्सर्ट में सास-ननद संग पहुंचीं दीपिका पादुकोण, गौरी खान-तारा सुतारिया भी हुईं मग्न

2 घंटे 42 मिनट की एक्शन-थ्रिलर, जिसकी स्क्रिप्ट लिखने में लगे 20 साल, देखकर खोपड़ी में होने लगती है हलचल

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp