
पेड्डी
राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ की रिलीज टाल दी गई है और फिल्म निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर नई रिलीज की घोषणा कर दी है। यह खबर उन प्रशंसकों के लिए निराशाजनक है जो बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। फिल्म अब अप्रैल में रिलीज होगी। 19 मार्च को रिलीज हो रही फिल्म धुरंधर 2 की रिलीज के चलते ये फैसला हो सकता है। फिल्म निर्माताओं ने अपने ट्विटर हैंडल पर नई रिलीज तिथि साझा की। उन्होंने लिखा, ‘उसके आने की तारीख बदल गई है, लेकिन उसका हौसला नहीं। पेड्डी 30 अप्रैल, 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगी।’
धुरंधर 2 के चलते लिया फैसला
इससे पहले राम चरण हैदराबाद में रोशन मेका की आगामी फिल्म ‘चैंपियन’ के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे और जब उनसे उनकी आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के बारे में जानकारी मांगी गई, क्योंकि ऐसी अफवाहें थीं कि ‘पेड्डी’ तय समय पर रिलीज नहीं होगी, तो उन्होंने पुष्टि की, ‘पेड्डी की शूटिंग चल रही है। यह 27 मार्च को रिलीज होगी।’ लेकिन अब, फिल्म निर्माताओं ने पुष्टि की है कि रिलीज तिथि बदल दी गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि धुरंधर 2 की रिलीज के चलते ये फैसला लिया है।
जाह्नवी कपूर भी आएंगी नजर
पहले पेड्डी को 27 मार्च, 2026 को पूरे भारत में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना थी। यह तेलुगु स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले प्रस्तुत किया है। इसके निर्माता वेंकट सतीश किलारू हैं और ईशान सक्सेना सह-निर्माता हैं। अब इस फिल्म को 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में देखने का मौका मिलेगा।
19 मार्च को रिलीज हो रही धुरंधर 2
बता दें कि आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 भी रिलीज के लिए तैयार है और 19 मार्च को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या धुरंधर 2 से दूर जाकर फिल्म पेड्डी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकते हैं या नहीं।
ये भी पढ़ें- जन्मदिन के पोस्ट ने लगाया अफवाहों का बाजार, भड़क उठीं शिल्पा शेट्टी की बहन, जानें कौन हैं दीपेश शर्मा?
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



