digital products downloads

धुरंधर 2 से BO पर टकराई उस्ताद भगत सिंह तो लगा तगड़ा झटका, 12 करोड़ ही पहुंचा आंकड़ा

धुरंधर 2 से BO पर टकराई उस्ताद भगत सिंह तो लगा तगड़ा झटका, 12 करोड़ ही पहुंचा आंकड़ा

धुरंधर 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसके साथ ही एक और फिल्म भी सिनेमाघरों में दहाड़ने उतरी है। आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण स्टारर फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी आज ही बड़ी स्क्रीन्स पर उतरी है। धुरंधर 2 के साथ हुई बॉक्स ऑफिस टक्कर का असर भी उस्ताद भगत सिंह पर देखने को मिल सकता है। पहले दिन के अब तक यानी आधे दिन की कमाई के आंकड़ों की बात करें तो 12.53 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है। वहीं धुरंधर 2 की बात करें तो नेट कलेक्शन 50 करोड़ रुपयों के पार कर गया है। हालांकि पूरे दिन के आंकड़ों के लिए शाम तक का इंतजार करना पड़ेगा। 

12.53 करोड़ रुपयों तक की कर डाली कमाई

उस्ताद भगत सिंह फिल्म को हरीश शंकर ने डायरेक्ट किया है और इसमें श्रीलीला ने भी लीड रोल निभाया है। फिल्म में पवन कल्याण ने हीरो के तौर पर कमाल किया है। फिल्म की कहानी मिथुन चैतन्य, दर्शन और चंद्र मोहन ने मिलकर लिखी है। श्रीराम रेड्डी ने भी फिल्म में दमदार किरदार निभाया है। आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने अब तक 12.53 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर लिया है। सेकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो ये फिल्म के अब तक 2000 से ज्यादा शो बुक हो चुके हैं और 60 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई है। 

धुरंधर 2 का दिखा जलवा

उस्ताद भगत सिंह से टकराई धुरंधर 2 का जलवा देखने को मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ दिख रही है। सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 75 करोड़ रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन अब तक धुरंधर 2 ने कर लिया है। साथ ही अभी आधा दिन बाकी है और लोगों को फिल्म भी काफी पसंद आ रही है। माना जा रहा है कि धुरंधर 2 के पहले दिन के कलेक्शन का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। वहीं उस्ताद भगत सिंह से भी मेकर्स को उम्मीदें हैं और साउथ सिनेमाघरों में काफी चल रही है। फिल्म जब सिनेमाघरों से उतर जाएगी तो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। माना जा रहा है कि 5 हफ्तों बाद ओटीटी पर रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar The Revenge: ‘धुरंधर 2’ में ISI कनेक्शन वाले आतिफ अहमद में हू-ब-हू अतीक अहमद की झलक, कौन है दमदार रोल में दिखा एक्टर 

Dhurandhar 2: कौन हैं बड़े साहब? न इमरान हाशमी, न सलमान, मिल गया वो एक्टर जिसने निभाया अंडरवर्ल्ड डॉन का रोल

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp