digital products downloads

नागार्जन बनने वाले थे ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत? सुपरस्टार ने बताया दावों का सच

नागार्जन बनने वाले थे ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत? सुपरस्टार ने बताया दावों का सच

Image Source : INSTAGRAM/@OFFICIALJIOSTUDIOS
नागार्जुन, अक्षय खन्ना।

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए ढाई महीने हो चुके हैं, लेकिन अब तक दर्शकों के सिर से इसका खुमार नहीं उतरा है। बड़े से लेकर छोटे, सभी किरदार दर्शकों पर छाप छोड़ने में रहे। हमजा अली मजहरी के रोल में रणवीर सिंह ने दर्शकों का दिल जीता, लेकिन जिस किरदार के सबसे ज्यादा चर्चे रहे, वह था ‘रहमान डकैत’ का किरदार, जो अक्षय खन्ना ने निभाया है। ‘fa9la’ पर उनकी एंट्री तो सोशल मीडिया पर अभी भी छाई हुई है। इस बीच कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि धुरंधर में रहमान डकैत का किरदार अक्षय खन्ना से पहले साउथ सुपरस्टार नागार्जुन को ऑफर किया गया था। अब नागार्जुन ने खुद इन दावों पर प्रतिक्रिया दी है और सच बताया है।

धुरंधर में नागार्जुन को ऑफर हुआ था रहमान डकैत का रोल?

बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का किरदार ऑफर होने के दावों पर रिएक्ट करते हुए नागार्जुन ने बताया कि उन्हें ये रोल ऑफर नहीं हुआ था। नागार्जुन ने बॉलीवुड हंगामा से इन अफवाहों पर बात की और कहा- ‘नहीं, बिलकुल नहीं… मुझे धुरंधर में अक्षय खन्ना का रोल ऑफर नहीं किया गया, काश मुझे किया जाता।’

नागार्जुन को पसंद आई धुरंधर

धुरंधर में ‘रहमान डकैत’ का रोल ऑफर किए जाने की अफवाहों का सच बताने के बाद अभिनेता ने एक्शन-थ्रिलर की जमकर तारीफ भी की। नागार्जुन ने आदित्य धर के निर्देशन की भी तारीफ की और कहा, “आदित्य धर का निर्देशन लाजवाब था। मुझे उनकी पिछली फिल्म उरी (2019) भी बहुत पसंद आई थी।” इसी के साथ उन्होंने सभी कलाकारों के अभिनय की भी तारीफ की। नागार्जुन कहते हैं- ‘फिल्म के सभी कलाकार शानदार थे। अक्षय खन्ना ने भी जबरदस्त काम किया। सीक्वल का इंतजार है और धुरंधर की टीम को एक और ब्लॉकबस्टर के लिए शुभकामनाएं।’

अपनी 100वीं फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं नागार्जुन

नागार्जुन ने इसी के साथ धुरंधर को इंटरनेशनल लेवल की फिल्म बताया, जिससे साफ होता है कि उन्हें ये फिल्म काफी पसंद आई है। दूसरी तरफ नागार्जुन इन दिनों अपनी 100वीं फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने अपनी 100वीं फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा- ‘हम इस फिल्म को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी में नहीं हैं। हम इसे खास बनाना चाहते हैं और उसी हिसाब से काम कर रहे हैं।’

धुरंधर 2 की तैयारी में जुटे मेकर्स

धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद अब आदित्य धर ‘धुरंधर 2’ में जुटे हैं। फिल्म का टीजर जारी हो चुका है और ये 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। आदित्य धर ने पहली फिल्म के साथ ही दूसरे भाग की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया था। बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 की टक्कर केजीएफ स्टार यश की ‘टॉक्सिक’ से है, जिसके चलते फैंस के मन में हलचल मची हुई है। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि टॉक्सिक की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा सकती है, लेकिन मेकर्स पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं और यहां आदित्य धर भी साफ कर चुके हैं कि फिल्म निर्धारित डेट पर ही रिलीज होगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों की टक्कर का क्या नतीजा होता है।

ये भी पढ़ेंः रणबीर कपूर के मन को भाई ‘धुरंधर’, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ, ‘लव एंड वॉर’ और ‘एनिमल पार्क’ पर दिया अपडेट

‘धुरंधर’ के हिट डायलॉग के लिए सनी देओल को मिले थे पैसे? मुस्कुराकर दिया जवाब, बताया रॉयल्टी का सच

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp