digital products downloads

‘नागिन 7’ में लीप के बाद होगा बड़ा धमाका, अहाना और आर्यमान की जिंदगी में आएगा भूचाल

‘नागिन 7’ में लीप के बाद होगा बड़ा धमाका, अहाना और आर्यमान की जिंदगी में आएगा भूचाल

एकता कपूर के सबसे पॉपुलर टीवी शोज में से एक ‘नागिन 7’ इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। अब प्रियंका चाहर चौधरी और नामिक पॉल के इस सुपरनैचुरल शो में 7 साल का लीप आने वाला है, जिसके बाद अहाना और आर्यमान की जिंदगी पूरी तरह बदलने वाली है। अपकमिंग एपिसोड़ में देखने को मिलेगा कि कैसे अहाना खतरनाक ड्रैगन और यमन का खेल खत्म करती है। ‘नागिन 7’ की दुनिया एक बड़े बदलाव के लिए तैयार हो रही है, क्योंकि मेकर्स कहानी में एक ऐसा नया मोड़ लाने की तैयारी कर रहे हैं जो कहानी की दिशा ही बदल देगा। हाल की रेटिंग्स में गिरावट को देखते हुए, टीम कहानी में एक नया बदलाव करने के लिए तैयार है, जिसका मकसद दर्शकों शो से जोड़े रखना है।

लीप के बाद बदल जाएगी नागिन 7 की कहानी

‘नागिन 7’ लीप को लेकर सबसे बड़ी अपडेट यह है कि टीआरपी में बने रहने के लिए मेकर्स कहानी में बड़ा बदलाव करने वाले हैं, लेकिन कास्ट को लेकर कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा। नागिन में अपने टाइम लीप की वजह से दर्शकों के बीच चर्चा में बना हुआ है, जिससे कहानी कुछ महीने आगे बढ़ने वाली है और नए दुश्मनों की एंट्री होने वाली है। यह बदलाव सिर्फ टाइम में आगे बढ़ने के बारे में नहीं है, बल्कि कहानी को इस तरह से नया रूप देने के बारे में है जो ज्यादा दिलचस्प और डायनैमिक होने वाला है।

अहाना और आर्यमान की बदल जाएगी जिंदगी

मेकर्स का मकसद टीआरपी में बने रहने के साथ-साथ नए डेवलपमेंट लाना है, ताकि ऑडियंस उनसे शो के साथ जुड़े रहे। लीप के साथ कहानी में बड़े बदलाव होने की उम्मीद है। हर किरदार की यात्राएं बदलेंगी और रिश्ते अचानक नए मोड़ ले सकते हैं। 7 साल के लीप के बाद अहाना और आर्यमान की जिंदगी में फिर से नए नाटक देखने को मिलने वाले हैं। अभी जो झगड़े देखने को मिल रहे थे। वो अब आने वाले नए एपिसोड में बिल्कुल अलग और खतरनाक तरीके से दिखाई देंगे, जबकि खास किरदारों की ताकत और इरादों को परखने के लिए नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं।

नागिन 7 की गिरती टीआरपी

टीआरपी में एकता कपूर का शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ पहले स्थान पर है, लेकिन इस टीवी क्वीन का ये शो इन दिनों कुछ कास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। ऐसे में अब टीआरपी में रेटिंग बढ़ाने के लिए मेकर्स कहानी में एक नए दौर का ड्रामा देखने वाले हैं, जहां अहाना और आर्यमान साथ में नए दुश्मनों से लड़ाते दिखाई देने वाले हैं। अब देखना यह है कि लीप के बाद की कहानी दर्शकों को कितनी पसंद आती है और टीआरपी में क्या कमाल करती है।

ये भी पढे़ं-

‘डकैत’ की कमाई में आई गिरावट, आदिवी-मृणाल की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन रहा बुरा हाल

Asha Bhosle Funeral: राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने पहुंचे सितारे

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp