
एकता कपूर का सुपरनैचुरल ड्रामा ‘नागिन 7’ अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बना रहता है। एकता कपूर के शो में जल्दी ही अक्षय कुमार की भी एंट्री होने वाली है, जिसमें वह महानाग बनकर अनंत कुल की नागरानी अनंता यानी आहना की मदद करते दिखाई देंगे। दरअसल, अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन के लिए ये रास्ता चुना है। उन्होंने हाल ही में नागिन 7 के स्पेशल एपिसोड के लिए शूटिंग की। इस बीच एकता कपूर का ये सुपरनैचुरल ड्रामा एक और वजह से चर्चा में है और वो वजह है AI, जिसके इस्तेमाल को लेकर बवाल मचा हुआ है। ‘नागिन 7’ में एआई के ज्यादा इस्तेमाल को लेकर फैंस लगातार एकता कपूर से शिकायत कर रहे हैं और अब उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
नागिन 7 में एआई के इस्तेमाल पर एकता कपूर का रिएक्शन
‘नागिन 7’ में एआई के इस्तेमाल को लेकर बवाल मचा हुआ है। लगातार दर्शक एकता कपूर से इसे लेकर शिकायत कर रहे हैं। इस पर रिएक्ट करते हुए एकता ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह कह रही हैं- ‘मुझे नागिन 7 के एआई एपिसोड के लिए बहुत हेट मिल रहा है।’ इसके बाद एकता अपना कैमरा, मीटिंग रूम में अपने बगल में बैठे लेखकों की ओर मोड़ देती हैं और उनकी तरफ इशारा करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में कहती हैं- ‘मैं नहीं, ये हैं वो लोग। ये हैं एआई के भूखे। मैं तो बेकसूर हूं। यही वे 3 लोग हैं, जो हर सीन में प्लेन, ये वो…. नहीं मैं हूं… मैं, मुझे चाहिए ड्रैगन, प्लेन… वो भी बिना बजट के।’
यूजर्स का रिएक्शन
एकता कपूर के इस वीडियो पर अब सोशल मीडिया यूजर की ओर से भी रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘एआई तो एक बार हम किसी तरह एक्सेप्ट कर लें, लेकिन कलर ग्रेडिंग, डायरेक्शन, बीजीएमएस और स्टोरी का क्या?’ एक और ने लिखा- ‘जो इन लोगों ने पहले निया के साथ किया, अब प्रियंका के साथ कर रहे हैं।’ एक अन्य लिखता है- ‘सारा सीजन बर्बाद करे के बाद सब हंस रहे हैं।’ एक यूजर ने लिखा- ‘नागिन 7 की एक्ट्रेस अच्छी है, लेकिन उसके साथ निया शर्मा जैसा कांड हो रहा है। बकवास स्टोरीलाइन और एआई।’
नागिन 7 की कहानी और स्टोरी लाइन
नागिन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी (अनंता) की मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा इस सुपरनैचुरल ड्रामा में नामिक पॉल और ईशा सिंह भी लीड रोल में हैं। 27 दिसंबर 2025 से इस सीजन की शुरुआत हुई, जिसकी कहानी अनंता के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके अंदर अलौकिक शक्तियां हैं और नागिन के रूप में पहचान मिलने के बाद वो नागरानी बनती है। पिछले सीजन्स की ही तरह इस सीजन की कहानी भी दुश्मनों से बदला लेने और अपनी शक्तियों की खोज पर केंद्रित है।
ये भी पढ़ेंः सुनील गावस्कर को नहीं मिल रहे ‘धुरंधर 2’ के टिकट, परेशान होकर ‘जमील जमाली’ से मांगी मदद, ‘कहीं से जुगाड़ कर दो’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



