digital products downloads

नाना बने अनिल कपूर, बेटी सोनम-दामाद आनंद को दी बधाई, नाती वायु पर भी लुटाया प्यार

नाना बने अनिल कपूर, बेटी सोनम-दामाद आनंद को दी बधाई, नाती वायु पर भी लुटाया प्यार

अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी सोनम कपूर और दामाद आनंद आहूजा को दूसरे बेटे के जन्म पर बधाई दी है। कपल ने 29, मार्च को यह खुशखबरी अपने फैंस को दी थी। सोमवार को नाना अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर परिवार में आए नए सदस्य का स्वागत करते हुए अपनी खुशी जाहिर की और एक क्यूट पोस्ट शेयर कर कपल को बधाई दी। साथ ही नाती वायु पर भी प्यार लुटाया है।

अनिल कपूर ने सोनम-आनंद को दी बधाई

अनिल कपूर ने अपने दूसरे नाती के जन्म एक दिल को छू लेने वाले मैसेज के साथ अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, ‘और बस यूं ही… मेरा दिल और भी बड़ा हो गया है। इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है, मेरे नन्हे-मुन्ने; तुम्हें अभी से ही बहुत-बहुत प्यार मिल रहा है। वायु, अब तुम बड़े भाई बन गए हो और मुझे पता है कि तुम एक बेहतरीन भाई बनोगे। धन्यवाद, सोनम और आनंद… नाना का दिल खुशी से भर गया है। इस प्यारी-सी हलचल भरी दुनिया में तुम्हारा स्वागत है, मेरे बच्चे प्यार से भरी एक पूरी जिंदगी में तुम्हारा स्वागत है।’

सोनम कपूर ने दूसरे बेटे को दिया जन्म

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर यह खुशी की खबर शेयर की और अपने बेटे के आने की घोषणा करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस पल को अपने बढ़ते परिवार के लिए एक खूबसूरत पड़ाव बताया और साथ ही यह भी कहा कि उनका बड़ा बेटा वायु अपने नए रोल को निभाने के लिए बहुत खुश है। इस घोषणा के बाद करीना कपूर खान, रिया कपूर और हुमा कुरैशी सहित कई मशहूर हस्तियों से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है।

सोनम-आनंद की जिंदगी में खुशियों ने दी दस्तक

सोनम और आनंद, जिनकी शादी 2018 में हुई थी। उन्होंने नवंबर 2025 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था। इस मशहूर कपल ने अगस्त 2022 में अपने पहले बच्चे वायु का स्वागत किया था और अब अपने दूसरे बेटे का इस दुनिया में वेलकम किया। बता दें कि अभी तक सोनम और आनंद ने अपने दूसरे बटे का नाम नहीं बताया है।

ये भी पढे़ं-

‘धुरंधर 2’ से फिर छाया 37 साल पुराना गाना, ओरिजिनल सिंगर ने जताया आभार, बोलीं- सम्मान मिला

मां जरीन खान के हिंदू रीति-रिवाजों से अंतिम संस्कार करने पर हुए थे ट्रोल, परिवार पर उठे सवाल, अब जायेद खान ने तोड़ी चुप्पी

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp