digital products downloads

नीलम कोठारी के प्यार में थे गोविंदा? खुद बताया 90 के दशक के किस्सा

नीलम कोठारी के प्यार में थे गोविंदा? खुद बताया 90 के दशक के किस्सा

Image Source : IMAGE SOURCE-NEELAMKOTHARI
गोविंदा और नीलम कोठारी

गोविंदा ने अपनी डेब्यू फिल्म नीलम कोठारी के साथ की थी और हिट रही थी। साल 1986 में रिलीज हुई फिल्म ‘इल्जाम’ में नीलम ने गोविंदा की हीरोइन का रोल निभाया था। इसके बाद दोनों की जोड़ी ने कई हिट फिल्में भी दी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोविंदा भी अपने समय में नीलम कोठारी के प्यार में पड़ गए थे। इतना ही नहीं गोविंदा नीलम को इतना पसंद करने लगे थे कि अपनी तत्कालीन मंगेतर और अब पत्नी सुनीत अहूजा को नीलम की तरह बनने के लिए कहा करते थे। अब हाल ही में एक बार फिर गोविंदा ने अपने 90 के दशक के किस्सों को सुनाया है। साथ ही नीलम की तारीफ करते हुए कहा कि वो बिल्कुल गुड़िया जैसी है। 

नीलम कोठारी को लेकर क्या बोले गोविंदा?

सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में गोविंदा ने नीलम कोठारी के साथ अपने कथित प्रेम प्रसंग के बारे में बात की। अभिनेता ने कहा, ‘देखिए हम सब जितने नौजवान, जो गांव टाइप के होते हैं, उन सभी के लिए गोरी महिलाएं बहुत अच्छी लगती हैं। ये जो विपरीत आकर्षण है ना, ये हुआ करता है। वो अलग थीं और बहुत अच्छी लड़की थीं। ऐसे लगती थीं जैसे गुड़िया।’ गोविंदा ने नीलम के गुड़िया जैसे आकर्षण से पूरी तरह मोहित होने की बात याद की। अभिनेता ने बताया कि वो उनकी फिल्में देखा करते थे लेकिन कभी सोचा भी नहीं था कि उन्हें उनके साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलेगा। उस समय पे, अभी ये जैसे अफेयर्स होते हैं, वैसे तो होते नहीं। हम बवाल मचाते थे, हो गया, लग रहा है चल रहा है। पहले वाला रोमांस होता था, वो देखने सिर्फ का था। कितना अच्छा काम कर पाये ना हम लोग। हर फिल्म देखिये, गाने सुपरहिट, फिल्में हिट।’ गोविंदा और नीलम कोठारी ने 1980 और 1990 के दशक की शुरुआत में कई फिल्मों में एक साथ काम किया। उनकी कुछ सबसे लोकप्रिय फिल्मों में लव 86, इल्जाम, खुदगर्ज, सिन्दूर, फर्ज की जंग और घराना शामिल हैं।

करियर को लेकर बटोरी सुर्खियां

गोविंदा बीते दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में अपनी पत्नी से तलाक की खबरों को लेकर भी खूब चर्चा में रहे थे। हालांकि बाद में तलाक की ये बातें अफवाह साबित हुईं। बता दें कि 90 के दशक के सुपरस्टार रहे गोविंदा 7 साल से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं। गोविंदा के फैन्स उन्हें बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं और गोविंदा अच्छी स्क्रिप्ट के इंतजार में हैं। बीते दिनों स्कूल के एक फंक्शन में नाचने को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी। 

ये भी पढ़ें- सिद्धू बन सुनील ग्रोवर ने मलाइका अरोड़ा से खूब लड़ाया इश्क, कपिल शर्मा शो के नए एपिसोड में जमेगी हंसी की महफिल

Dhurandhar 2 Trailer: आखिर आ ही गई ट्रेलर की रिलीज डेट, तड़पा-तड़पा कर मेकर्स ने फैंस को किया बेकरार, धमाके के लिए तैयार रणवीर सिंह

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp