digital products downloads

न ‘भारत एक खोज’ – न ‘विक्रम-बेताल’, 34 साल पहले इस शो का था अलग ही जलवा, IMDb पर मिली 9.3 रेटिंग

न ‘भारत एक खोज’ – न ‘विक्रम-बेताल’, 34 साल पहले इस शो का था अलग ही जलवा, IMDb पर मिली 9.3 रेटिंग

Image Source : INSTAGRAM/@DDNATIONAL
चंद्रप्रकाश द्विवेदी

80 और 90 के दशक के सबसे लोकप्रिय और क्लासिक धारावाहिकों में ‘रामायण’, ‘महाभारत’, ‘शक्तिमान’, ‘हम लोग’, ‘फौजी’, ‘मालगुडी डेज’, ‘बुनियाद’ और ‘ब्योमकेश बख्शी’ शामिल हैं, जिनका आज भी नाम सुन पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। दूरदर्शन के इन सभी टीवी शो और धारावाहिकों ने दर्शकों के दिलों-दिमाग में गहरी छाप छोड़ी है, जिसे कभी नहीं भूला जा सकता है। ये शो आज भी अपनी बेहतरीन कहानी और किरदारों के लिए याद किए जाते हैं। आज हम एक ऐसे ही शो के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 34 साल पहले टीवी पर आया और हर किसी का पसंदीदा बन गया। वो लोकप्रिय ऐतिहासिक भारतीय टेलीविजन शो है, जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक पसंद करते थे।

34 साल पुराने इस शो के आगे सब फेल

हम बात कर रहे हैं डीडी नेशनल पर 8 सितंबर 1991 से 9 अगस्त 1992 तक प्रसारित हुए ‘चाणक्य’ की। ‘चाणक्य’ एक 47 भागों वाली ऐतिहासिक भारतीय टेलीविजन ड्रामा सीरीज है, जिसे डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने लिखा और निर्देशित किया है। उस दौरान ‘भारत एक खोज’ और ‘विक्रम-बेताल’ भी खूब चर्चा में थे, लेकिन इस शो की लोकप्रियता के आगे सब फीका पड़ गया। प्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्मित यह श्रृंखला चौथी शताब्दी ईसा पूर्व के भारतीय अर्थशास्त्री, रणनीतिकार और राजनीतिक विचारक चाणक्य के जीवन पर बनाया गया था। चाणक्य को विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है।

चाणक्य नीति का नहीं कोई तोड़

इस शो की शुरुआत चाणक्य के बचपन से होती है और चंद्रगुप्त मौर्य के राज्याभिषेक के साथ समाप्त होती है। चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने चाणक्य की मुख्य भूमिका निभाई थी। ये शो इतना पसंद किया जाता था कि इसकी IMDb रेटिंग से अंदाजा लगाया जा सकता है जो 9.3 थी। कमाल की बात यह है कि शो में दिनेश शाकुल, इरफान खान, संजय मिश्रा और सुरेंद्र पाल जैसे कलाकार भी नजर आए थे। 90 के दौर में आए इस हिस्टोरिकल ड्रामा शो के कुल 47 एपिसोड थे और हर एपिसोड लगभग 45 से 50 मिनट का हुआ करता था। उस वक्त टीआरपी में भी ये शो टॉप पर रहता था। चाणक्य को IMDb पर 9.3 रेटिंग इसके बेहतरीन डायलॉग, शानदार कलाकारों और ऐतिहासिक फैक्ट्स के कारण मिला है। इसे आप अब यूट्यूब पर देख सकते हैं।

ये भी पढे़ं-

28 की उम्र में हुई विधवा, पति की मौत के 4 दिन बाद शूटिंग पर पहुंची थी एक्ट्रेस, कई भाषाओं में कर चुकी फिल्में

अक्षय कुमार को गुलशन ग्रोवर और शक्ति कपूर ने दी धमकी, मांगे 1 करोड़ रुपये, सेट से फनी Video वायरल

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp