
एस्पिरेंट्स सीजन 3
टीवीएफ की ओरिजिनल कहानियों का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। ‘पंचायत’, ‘गुल्लक’ और ‘कोटा फैक्ट्री’ जैसी ब्लॉकबस्टर सीरीज के बाद, अब एक और कल्ट क्लासिक ‘एस्पिरेंट्स’ अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है। यूपीएससी के संघर्ष और दोस्ती पर आधारित इस सीरीज को IMDb पर 9.1 की शानदार रेटिंग मिली है, जो इसे ‘पंचायत’ से भी ज्यादा लोकप्रिय बनाती है। अभिलाष, एसके और गुरी की कहानी ने युवाओं के दिल में खास जगह बनाई है। हाल ही में मनोरंजन प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर इसके तीसरे सीजन की घोषणा कर दी थी। यह सीरीज जल्द ही स्ट्रीम होगी, लेकिन इससे पहले ही इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसमें नई कहानी की झलक देखने को मिली।
नजर आएंगे ये सितारे
‘द वायरल फीवर’ (TVF) द्वारा निर्मित इस सीजन का निर्देशन दीपेश सुमित्रा जगदीश ने किया है। इसमें नवीन कस्तूरिया, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सनी हिंदुजा, नमिता दुबे और तेंगम सेलीन अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे, जबकि जतिन गोस्वामी इस बार टीम के नए सदस्य के रूप में शामिल हुए हैं। ‘एस्पिरेंट्स’ सीजन 3 का प्रीमियर विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर 13 मार्च को भारत सहित दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में होगा। इस बार कहानी काफी आगे निकल चुकी है, IAS अधिकारी की जंग देखने को मिलेगी। पावर और पुरानी दोस्ती आपस में टकराएंगे। इसके ट्रेलर को जारी करते हुए कैप्शन में मेकर्स ने लिखा, ‘पोस्टिंग मिलती है सिस्टम से…लेकिन रिश्तों का रिजल्ट मिलता है वक्त से।’
यहां देखें ट्रेलर
क्या है लीड एक्टर का कहना?
नवीन कस्तूरिया ने बताया, ‘एस्पिरेंट्स मेरे लिए हमेशा बहुत खास रहा है क्योंकि दर्शकों ने सिर्फ अभिलाष को पर्दे पर देखा ही नहीं, बल्कि उसके साथ खुद को बढ़ते हुए महसूस किया है। तीसरे सीजन में हम उसे उस मोड़ पर देखते हैं जहाँ कागजों पर तो उसका सपना पूरा हो गया है पर असल जिंदगी की हकीकत बहुत उलझी हुई है। वह लोगों की उम्मीदों, अपने अंदर के पछतावे और उन लोगों को खोने के डर के बीच फंसा है जिन्होंने उस पर सबसे ज्यादा भरोसा किया था। मेरे लिए यह हिस्सा इसलिए दमदार था क्योंकि इसमें दिखाया गया है कि जब आपके पास सब कुछ दांव पर लगा हो, तब कामयाबी कैसी लगती है। इस बार अभिलाष का किरदार अपनी भावनाओं और अपनी कमियों को लेकर और भी ज्यादा ईमानदार नजर आएगा। मुझे खुशी है कि लोग उसकी कहानी से जुड़ाव महसूस करते हैं, और मैं यह दिखाने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि उसका यह सफर आगे कहां जाता है।’
ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Trailer: आखिर आ ही गई ट्रेलर की रिलीज डेट, तड़पा-तड़पा कर मेकर्स ने फैंस को किया बेकरार
बेटे अकाय और बेटी वामिका संग फुर्सत के पल बिता रहे विराट कोहली-अनुष्का, सामने आया क्यूट मोमेंट
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



