digital products downloads

पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ हिट या फ्लॉप? देखने से पहले पढ़ें रिव्यू

पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ हिट या फ्लॉप? देखने से पहले पढ़ें रिव्यू

पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार था, जो 19 मार्च, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई। इस तेलुगू ड्रामा का बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से जबरदस्त मुकाबला हुआ। हरीश शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पवन कल्याण, श्रीलीला और राशि खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं। साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण के फैंस ने फिल्म का ‘फर्स्ट-डे-फर्स्ट-शो’देखा और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी राय शेयर की।

‘उस्ताद भगत सिंह’ का X पर रिव्यू

पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं। इंटरनेट पर कुछ यूजर्स श्रीलीला के अभिनय की तारीफ कर रहा है तो वहीं, कुछ लोगों को यह फिल्म बोरिंग लगी है। X के एक यूजर ने लिखा, ‘अभी-अभी उस्ताद भगत सिंह देखी और इसमें कोई हैरानी की बात नहीं कि हर इंडस्ट्री में हर कोई इसी फिल्म की चर्चा कर रहा है! श्रीलीला अब यहीं टिकने वाली हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अभी-अभी सर @PawanKalyan की फिल्म उस्ताद भगत सिंह देखी—क्या जबरदस्त अनुभव था! इसका जादू अभी भी मुझ पर छाया हुआ है… मैं यकीनन इसे दोबारा देखने जाऊंगा।’

कुछ यूजर्स ऐसे भी है, जिन्हें ये मूवी पसंद नहीं आई। एक यूजर ने लिखा, फिल्म का पहला हाफ ही एकमात्र अच्छी चीज थी। उसे गाने पसंद नहीं आए और उसे कॉमेडी बिल्कुल अच्ची नहीं लगी। उसने लिखा, ‘#UstaadBhagatSingh का पहला हाफ ही एकमात्र बड़ी अच्छी बात है कि #HarishShankar ने #PawanKalyan को कैसे पेश किया है; वे अच्छे लगे हैं। इसके अलावा, कुछ भी खास नहीं है, कॉमेडी बिल्कुल भी असरदार नहीं है, गाने भी काम नहीं करते और यहां तक कि बैकग्राउंड स्कोर भी बहुत ज्यादा लाउड लगता है। यह शायद फैंस को कुछ हद तक अच्छी लग सकती है, लेकिन आम दर्शकों को नहीं।’

X के एक यूजर ने श्रीलीला की एक्टिंग की तारीफ करते हुए लिखा, ‘श्रीलीला ने उस्ताद भगत सिंह में ऐसी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है जो सीधे दिल पर असर करती है!’

धन्यवाद, अन्ना वापसी के बाद बहुत अच्छे लग रहे हैं। पहले हाफ और इंटरवल में धमाकेदार रैंप आदिंचव अन्ना #उस्तादभगतसिंह

उस्ताद भगत सिंह ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म

तेलुगू एक्शन ड्रामा ‘उस्ताद भगत सिंह’ को वाई. रवि शंकर और नवीन येरनेनी ने ‘मैत्री मूवी मेकर्स’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। हालांकि, इसकी ओटीटी रिलीज की तारीख को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं दी है।

ये भी पढे़ं-

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने दिखाया बेटे काजू का चेहरा, सोशल मीडिया पर छाया गोले का छोटा भाई

Gram Chikitsalay 2 में नए कलाकार की हुई एंट्री, भोजपुरी इंडस्ट्री का है धुरंधर, एक्टिंग-गायकी में भी माहिर

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp