
पवन सिंह का सालों पुराना गाना फिर हुआ वायरल
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह जो हमेशा अपने गानों और फिल्मों की वजह से लाइमलाइट में रहते हैं। उनका अब एक और सुपरहिट पुराना गाना तहलका मचा रहा है। इसमें चांदनी सिंह की अदाएं देख कोई भी उनके डांस का दीवाना हो जाएगा। इस गाने में एक्ट्रेस का देसी स्टाइल लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। पवन सिंह और चांदनी सिंह की जोड़ी एक बार फिर से उनके हिट गाने ‘देखे खातिर तरसे’ की वजह से चर्चा में हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यह पहली बार नहीं जब पवन सिंह और चांदनी सिंह का कोई गाना इतना पसंद किया जा रहा है। इसके पहले भी उनकी जोड़ी को लोगों से खूब प्यार मिला है।
तहलका मचा रहा ये 5 साल पुराना गाना
पवन सिंह और चांदनी सिंह का 5 साल पहले रिलीज हुआ ‘देखे खातिर तरसे भतार’ अचानक से इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह की खूबसूरती और कातिलाना अदांए देख आप भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। पावर स्टार की आवाज ने इस गाने को बहुत ही मजेदार बना दिया है। यह भोजपुरी फिल्म ‘क्रैक फाइटर’ का हिट गाना है। इस गाने को इंटरनेट पर जबरदस्त प्यार मिल रहा है। जाहिद अख्तर ने इसके बोल लिखे हैं। छोटे बाबा ने इस गाने को धमाकेदार म्यूजिक दिया है।
देखे खातिर तरसे का दिखा जलवा
इस गाने को 5 साल पहले यूट्यूब पर 45 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे। वहीं री-रिलीज के बाद इसे लाखों बार देखा जा चुका है। हर कोई इस गाने पर रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। पवन सिंह और चांदनी सिंह का ये रोमांटिक गाना आज भी लोगों का पसंदीदा बना हुआ।
पावर स्टार का बॉलीवुड में धमाका
भोजपुरी सिनेमा के अलावा पवन सिंह ने अपने सॉन्ग से बॉलीवुड में भी तहलका मचा दिया है। वह हॉरर कॉमेडी ‘स्त्री 2’ के ‘आई नहीं’ गाने को लेकर आज भी चर्चा में रहते हैं, जिसमें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव साथ में दिखाई दिए थे।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited