
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है। अक्सर अपनी फिल्मों और गानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले पवन सिंह की निजी जिंदगी भी लगातार चर्चा में बनी हुई है। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट्स के जरिए उनके और अपने बीच की अनबन का जिक्र करती रही हैं और अब एक्टर एक नए विवाद में फंस गए हैं। पवन सिंह का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह भोजपुरी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर पर हाथ रखते नजर आए थे। इसी वीडियो ने अब उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं और हरियाणा महिला आयोग ने पवन सिंह को नोटिस जारी कर आयोग के सामने पेश होने को कहा है।
हरियाणा महिला आयोग ने पवन सिंह को जारी किया नोटिस
ANI द्वारा शेयर किए गए ट्वीट के अनुसार, ‘हरियाणा महिला आयोग ने पवन सिंह को नोटिस जारी कर को-स्टार अंजलि राघव के आरोपों के आधार पर तलब किया है। अंजलि राघव ने महिला आयोग ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कुछ महीने पहले लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। अंजलि के अनुसार, इस घटना का एक वीडियो पवन सिंह के साथियों ने जबरन फैला दिया, जिससे उनकी इमेज को नुकसान पहुंचा है। अपने आरोपों के साथ ही अंजलि ने इस मामले में पवन सिंह के खिलाफ महिला आयोग से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।’
क्या है मामला?
ये पूरा मामला अगस्त 2025 का है। हरियाणवी डांसर अंजलि राघव का आरोप है कि 29 अगस्त 2025 को वह लखनऊ में एक इवेंट में शामिल हुई थीं, जहां उनकी परफॉर्मेंस थी। जब वह स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं, पवन सिंह भी स्टेज पर मौजूद थे, जिन्होंने उनकी कमर को गलत तरीके से छुआ। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसे लेकर पवन सिंह को काफी ट्रोल भी किया गया। हालांकि, पवन सिंह ने 31 अगस्त को सार्वजनिक रूप से इस पूरे मामले को लेकर माफी मांगी थी, लेकिन ये विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ।
अंजलि राघव ने जताई थी नाराजगी
इस पूरे मामले के बाद अंजलि राघव ने एक वीडियो शेयर करते हुए इस पूरी घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की थी और साथ ही इंडस्ट्री से दूरी बनाने की बात भी कही थी। उन्होंने दावा किया कि गलत तरीके से छूने वाला वीडियो पवन सिंह के साथियों ने जान-बूझकर वायरल किया है, ताकि उनकी इमेज को नुकसान पहुंचे। हरियाणा महिला आयोग ने अंजलि की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए 2 अप्रैल को फरीदाबाद में सुनवाई के लिए पेश होने को कहा है।
ये भी पढ़ेंः 113 मिनट की तमिल पॉलिटिकल सटायर, जिसने बजट से 4 गुना ज्यादा कूट डाले, अब बनेगा हिंदी रीमेक, किसने खरीदे राइट्स?
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



