digital products downloads

‘पहले 6 थे, अब 2 रह गए’, एक-एक कर परिवार के 4 सदस्य की मौत, टूटीं शाहरुख की एक्ट्रेस

‘पहले 6 थे, अब 2 रह गए’, एक-एक कर परिवार के 4 सदस्य की मौत, टूटीं शाहरुख की एक्ट्रेस

फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं, जिनकी पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही है। इन्हीं कलाकारों में से एक हैं शाहरुख खान की ‘कभी हां कभी ना’ को-स्टार सुचित्रा कृष्णमूर्ति, जिनकी पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। सुचित्रा कृष्णमूर्ति अब फिल्मों से दूर हो चुकी हैं और लेखिका बन चुकी हैं, लेकिन अक्सर वह किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अब वह अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसके जरिए उन्होंने अपने इकलौते भाई के निधन की जानकारी दी। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही अपने भाई के निधन कि जानकारी दी थी और अब अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में बताया कि कभी उनके परिवार में 6 सदस्य थे और अब वह सिर्फ 2 ही बचे हैं।

भाई के निधन से सदमे में सुचित्रा कृष्णूर्ति

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें वह, उनके माता-पिता और भाई-बहन नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए सुचित्रा ने बताया कि हाल ही में उनके इकलौते भाई का निधन हो गया। 2 अप्रैल को ही अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने भाई को अंतिम विदाई दी थी। बहुत कम समय में उनके परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जिससे वह सदमे में हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन के जरिए अपना दर्द बयां किया, जिसने उनके फैंस को भी भावुक कर दिया है।

परिवार के 4 सदस्यों की हुई मौत

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता से लेकर भाई-बहन तक, उनके परिवार के चार सदस्यों का निधन हो चुका है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- ‘मेरे माता-पिता वेंकेटनरसिम्हा कृष्णमूर्ति, डॉक्टर सुलोचना कृष्णमूर्ति, मेरी बहन सुजाता कुमार और मेरे भाई डॉक्टर सुधाकर कृष्णमूर्ति  के लिए। उनके मार्गदर्शक प्रकाश में सदा के लिए।’ पोस्ट के कैप्शन में सुचित्रा ने लिखा- ‘आज डेडिकेशन पेज अपडेट किया। कभी सोचा नहीं था कि इतनी जल्दी करना पड़ेगा।’

कुछ दिन पहले हुआ भाई का निधन

कुछ दिन पहले ही सुचित्रा कृष्णूर्ति के भाई सुधाकर कृष्णमूर्ति का निधन हुआ था। सुचित्रा कृष्णमूर्ति अपने भाई के काफी करीब थीं वह कई इंटरव्यूज में अपने भाई से मिले समर्थन के बारे में बात कर चुकी हैं। बता दें, भाई से पहले अभिनेत्री की बहन सुजाता का निधन हो गया था। 2018 में कैंसर के चलते सुजाता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और इससे पहले उनके माता-पिता का निधन हो गया था।

ये भी पढ़ेंः एक्टिंग डेब्यू को तैयार कपूर खानदान की एक और लाडली, एक्साइटेड हुईं आलिया भट्ट, जाहिर की खुशी

निया शर्मा और आदिवी शेष की केमिस्ट्री ने जीता दिल, बन गई फैंस की फेवरेट जोड़ी, वायरल वीडियो ने मचाया धमाल

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp