digital products downloads

पीटता था मुस्लिम पति, अब मिस इंडिया अर्थ 2019 की विजेता ने अपनाया हिंदू धर्म

पीटता था मुस्लिम पति, अब मिस इंडिया अर्थ 2019 की विजेता ने अपनाया हिंदू धर्म

Image Source : BHARATHINDUEKTA/INSTAGRAM
सायाली सुर्वे।

ब्यूटी पेजेंट ‘मिस इंडिया अर्थ 2019’ का खिताब जीतकर देश भर में पहचान बनाने वाली सायाली सुर्वे एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई ग्लैमर वर्ल्ड की उपलब्धि नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी का एक साहसी फैसला है। सायाली ने पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में आयोजित एक समारोह के जरिए वापस हिंदू धर्म अपना लिया है। यह कदम उन्होंने एक मुस्लिम व्यवसायी के साथ अपनी शादी के दौरान हुए कथित मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के बाद उठाया है। सायाली का यह फैसला और उनकी आपबीती सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक हलकों तक चर्चा का विषय बनी हुई है।

प्रेम विवाह से इस्लाम कुबूल करने तक का सफर

घटनाक्रम की शुरुआत साल 2019 में हुई थी, जब सायाली ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर मीरा-भायंदर के एक व्यवसायी आतिफ तासे से विवाह किया था। अंतरधार्मिक शादी के बाद सायाली ने इस्लाम धर्म अपना लिया और उनका नाम बदलकर अतेजा तासे रख दिया गया। उस समय उन्हें लगा था कि यह उनकी जिंदगी की एक नई और सुखद शुरुआत होगी, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार शादी के कुछ समय बाद ही उनके वैवाहिक जीवन में कड़वाहट और विवादों ने जगह ले ली।

यहां देखें वीडियो

प्रताड़ना के आरोप और घर वापसी का निर्णय

सायाली ने मीडिया के सामने आकर अपनी आपबीती साझा की और आरोप लगाया कि आतिफ तासे के साथ शादी करना उनके जीवन की सबसे बड़ी गलती थी। उन्होंने दावा किया कि उन्हें न केवल मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, बल्कि उन पर लगातार धर्म परिवर्तन और रस्मों को लेकर दबाव बनाया गया। सायाली के अनुसार, उन्होंने अपने चार बच्चों के भविष्य की खातिर लगभग 10 वर्षों तक इस घुटन भरे रिश्ते को सहन किया। उन्होंने पुलिस शिकायतों का भी जिक्र किया, जहां उन्हें अपनी उम्मीद के मुताबिक सहायता नहीं मिली। आखिरकार धैर्य की सीमा समाप्त होने पर उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने और अपनी जड़ों की ओर लौटने का फैसला किया। कुछ हिंदू संगठनों के सहयोग से पिंपरी-चिंचवाड़ में वैदिक रीति-रिवाजों और हवन के साथ उनकी शुद्धिकरण की रस्म पूरी हुई, जिसके बाद उन्होंने अपना नया नाम आद्या सुर्वे रखा है।

सायाली का संदेश और उनका करियर

सायाली (अब आद्या) ने अन्य महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा, ‘किसी भी लड़की को प्रताड़ना सहन नहीं करनी चाहिए। भगवान ने हमें इन रावणों के सामने हार मानने के लिए जीवन नहीं दिया है।’ उन्होंने स्पष्ट किया कि एक मां के तौर पर वह अपने घर को बचाने की कोशिश करती रहीं, लेकिन आखिर में बच्चों की सुरक्षा और स्वाभिमान के लिए उन्हें बाहर आना पड़ा। मूल रूप से मुंबई की रहने वाली और पुणे में पली-बढ़ी सायाली सुर्वे ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। ब्यूटी पेजेंट जीतने के अलावा उन्होंने एविएशन स्टडीज में उच्च शिक्षा प्राप्त की है। फिलहाल महाराष्ट्र के प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में यह मामला काफी गंभीर बना हुआ है और लोग सायाली के इस साहसी कदम पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 के ट्रेलर के बाद एक और सरप्राइज, रिवेंज की आग में जलेंगे रणवीर, अंगारे की तरह बरसेगा ‘भगवान का गुस्सा’

अनुराग डोभाल को देख टूट गईं पत्नी रितिका, फूट-फूट कर लगीं रोने, अस्पताल से सामने आई झकझोर देने वाली झलक

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp