digital products downloads

प्रग्नेंट पत्नी को चीट करने वाले करोड़पति यूट्यूबर ने पॉडकास्ट में किया तलाक का ऐलान

प्रग्नेंट पत्नी को चीट करने वाले करोड़पति यूट्यूबर ने पॉडकास्ट में किया तलाक का ऐलान

Image Source : SHAZIA_KIYANI/INSTAGRAM
रजब बट्ट और उनकी पत्नी।

पाकिस्तान के मशहूर व्लॉगर और सबसे अमीर यूट्यूबर्स में शुमार रजब बट्ट अपनी आलीशान लाइफस्टाइल से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी में आए भूचाल को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान रजब ने अपनी पत्नी ईमान से अलग होने का आधिकारिक ऐलान कर सबको चौंका दिया है। विवादों और आरोपों के बीच रजब ने स्पष्ट किया है कि अब इस शादी को आगे ले जाना उनके लिए मुमकिन नहीं है। हद तो तब हो गई जब उन्होंने इसी दौरान तलाक दे दिया।

शादी के अंत का ऐलान और पारिवारिक कलह

पॉडकास्ट में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए रजब ने कहा कि वे अब एक झूठे और दिखावे वाले रिश्ते को ढोने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी शादी में सम्मान की भारी कमी थी। रजब के अनुसार उनकी पत्नी ने उनकी मां को अपमानित किया, वहीं उनके ससुराल वालों ने उनके पिता की हैसियत पर सवाल उठाए। रजब ने कड़े शब्दों में कहा कि अपने माता-पिता का अपमान सहकर वे इस रिश्ते को और मौका नहीं दे सकते। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि डेढ़ साल के वैवाहिक जीवन में उनकी पत्नी केवल डेढ़ महीना ही उनके साथ रहीं और बाकी समय अपने मायके में बिताया।

यहां देखें वीडियो

बेटे की कस्टडी और पालन-पोषण

अपने बेटे किवान को लेकर रजब काफी भावुक नजर आए। उन्होंने साफ किया कि उनका जो कुछ भी है, वह उनके बेटे का ही है और उन्हें अपने बच्चे से मिलने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। हालांकि बेटे की परवरिश किसके पास होगी, इसका फैसला उन्होंने आने वाले समय और हालातों पर छोड़ दिया है।

धोखे के आरोप और पास्ट पर सफाई

विवाद तब और बढ़ गया जब ईमान के भाई ने रजब पर उनकी प्रेग्नेंसी के दौरान चीटिंग करने का आरोप लगाया। इस पर सफाई देते हुए रजब ने स्वीकार किया कि यूके में रहने के दौरान उनका एक पास्ट अफेयर था, जिसे खत्म करने में उन्हें समय लगा। उन्होंने बताया कि उस लड़की के पति ने उन पर हमला भी किया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर अपनी पत्नी से माफी मांग ली थी। रजब का मानना है कि माफी मांगने के बाद पुरानी बातों को बार-बार घसीटना गलत है।

कौन हैं रजब बट्ट?

रजब बट्ट पाकिस्तान के एक डिजिटल स्टार हैं, जो अपनी करोड़ों की कमाई और लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। उनकी शादी सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रही थी, जहाँ उन्होंने अपनी दुल्हन और मेहमानों पर पानी की तरह पैसा बहाया था और नोटों की बारिश की थी। लेकिन आज वही भव्य शादी आपसी कड़वाहट और विवादों के मोड़ पर आकर खड़ी हो गई है।

ये भी पढ़ें:  The Kerala Story 2 हिट या फ्लॉप? 10वें दिन की कमाई ने हल्का किया मेकर्स का बोझ, जैसे-तैसे पार लगीं डूबती नौका

पार्टी में मिस्ट्री मैन संग कोजी हुईं मलाइका अरोड़ा, छिपते दिखे वहीं मौजूद रूमर्ड बॉयफ्रेंड, लगने लगीं अटकलें

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp