digital products downloads

प्रियंका चोपड़ा ने उतारा अपना मंगलसूत्र, अब निक जोनास पहनकर घूमते हैं

प्रियंका चोपड़ा ने उतारा अपना मंगलसूत्र, अब निक जोनास पहनकर घूमते हैं

Image Source : INSTAGRAM/@NICKJONAS
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास।

प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। लंबे समय बाद प्रियंका किसी भारतीय फिल्म में नजर आएंगी, जिसे लेकर वह लगातार चर्चा में हैं और दूसरी तरफ अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर भी एक्ट्रेस सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके अलावा प्रियंका, हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ अपने रिश्ते और परिवार को लेकर भी खबरों का हिस्सा बनी रहती हैं। दोनों अक्सर कपल गोल सेट करते आए हैं और एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला। निक जोनास ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह प्रियंका की नई फिल्म ‘द ब्लफ’ के बारे में बात करते नजर आए और इस दौरान हर किसी की निगाहें उनके हाथ पर अटक गईं।

निक ने पहना मंगलसूत्र

निक जोनास ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उनके हाथ में मंगलसूत्र भी देखा जा सकता है, जो उन्होंने ब्रेसलेट की तरह पहना है। उनका ये वीडियो देखने के बाद कपल के इंडियन फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कई ने कमेंट करते हुए निक जोनास के इस गेस्चर की तारीफ की। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘निक जोनास पूरे ग्रीन कारपेट हैं।’ एक और यूजर लिखता है- ‘रुलाएगा क्या पगले? ये बहुत ही क्यूट है।’ एक और यूजर ने लिखा- ‘क्या उन्होंने अपने हाथ में मंगलसूत्र पहना है? बेहद क्यूट।’ ऐसे ही कमेंट करते हुए यूजर्स ने निक जोनास के इस गेस्चर की तारीफ की है।

निक ने की ‘द ब्लफ’ की तारीफ

शेयर किए गए वीडियो में निक जोनास प्रियंका चोपड़ा की हालिया फिल्म  ‘द ब्लफ’ के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। वह बताते हैं कि उन्हें ये फिल्म इतनी पसंद आई कि अब तक ये दो बार देख चुके हैं। वीडियो में निक, प्रियंका के लिए एक खास ड्रिंक बनाते भी दिखे। निक, प्रियंका को ये स्पेशल ड्रिंक देते हैं, जिसे पीते ही पीसी ने उनकी जमकर तारीफ की और उन्हें बेस्ट हसबैंड बताया। इसके बाद निक अपने फैंस से द ब्लफ देखने की अपील करते भी दिखाई दिए।

प्रियंका को पाकर खुश हैं निक

बता दें, हाल ही में निक जोनास ने प्रियंका के साथ अपने रिलेशन के बारे में बात की थी और बताया था कि उन्हें हमेशा से बड़ी एक्सटेंडेड फैमिली और ऐसी पार्टनर की चाह थी जो उनकी सोच से मेल खाए। निक के अनुसार, प्रियंका ने उन्हें जिंदगी में वो सब दिया है, जिसकी उन्हें चाह थी। निक ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उनका परिवार अलग-अलग संस्कृतियों और आस्थाओं का मेल है। बता दें, निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। कपल ने क्रिश्चियन और भारतीय रीति-रिवाज से शादी की और साल 2022 में सरोगेसी के जरिए बेटी मालती का इस दुनिया में स्वागत किया।

वाराणसी में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

वर्क फ्रंट पर बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एस.एस. राजामौली की ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी, जिसमें महेश बाबू लीड रोल में हैं। प्रियंका हाल ही में हैदराबाद में फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में भी शामिल हुई थीं, जहां महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मौजूद रहे। फिल्म में प्रियंका मंदाकिनी का किरदार निभाएंगी।

ये भी पढ़ेंः तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ से टकराई मृणाल-सिद्धांत की ‘दो दीवाने सहर में’, पहले दिन कौन रहा आगे?

5 मार्च को रिलीज होगा धुरंधर 2 का ट्रेलर? टॉक्सिक के साथ होगी बॉक्स ऑफिस भिड़ंत

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp