
‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादी के 10 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। हाल ही में दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ ये गुड न्यूज अपने फैंस के साथ शेयर की। जैसे ही दिव्यांका और विवेक ने ये गुड न्यूज शेयर की, इन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। दिव्यांका और विवेक ने कपल अपनी जिंदगी के नए चैप्टर को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उनके साथ उनके परिवार और दोस्तों में भी खुशी का आलम है। दिव्यांका त्रिपाठी की ऑन-स्क्रीन ननद का रोल निभाने वाली शिरीन मिर्जा भी इस गुड न्यूज से बेहद खुश हैं। एक्ट्रेस हाल ही में फूलों का गुलदस्ता लेकर दिव्यांका के घर पहुंचीं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।
दिव्यांका-विवेक की खुशी में शामिल हुईं शिरीन मिर्जा
शिरीन मिर्जा सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वह दिव्यांका त्रिपाठी के साथ नजर आ रही हैं। शिरीन ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उनके हसबैंड बुके के साथ दिव्यांका के घर में एंट्री करते नजर आ रहे हैं और फिर वह ये प्यारा सा बुके उन्हें देते हैं। तस्वीरों और वीडियो में दिव्यांका का बेबी बंप और चेहरे पर प्रेग्नेंसी की खुशी साफ देखी जा सकती है। वहीं शिरीन ने भी ये तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया है।
शिरीन मिर्जा का पोस्ट
शिरीन मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर दिव्यांका के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसके साथ कैप्शन में लिखा- ‘अब मैं और शांत नहीं रह सकती। मैं जल्दी ही मासी बनने जा रही हूं। फाइनली मैं ये फोटोज पोस्ट कर सकती हूं दिव्यांका।’ इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स ने इस ऑन-स्क्रीन ननद-भाभी की जोड़ी की तारीफ की। बता दें, दिव्यांका और शिरीन ने ‘ये हैं मोहब्बतें’ में साथ काम किया था और दोनों ऑन-स्क्रीन ननद-भाभी बनी थीं। शो में दोनों के बीच छत्तीस का आंकड़ा देखने को मिलता था, लेकिन रियल लाइफ में दिव्यांका और शिरीन काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं।
शादी के 10 साल बाद प्रेग्नेंट हुईं दिव्यांका
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे, ऐसे में इनके फैंस लंबे समय से गुड न्यूज का इंतजार कर रहे थे। हाल ही में दिव्यांका की प्रेग्नेंसी की खबरें आई थीं, जिसके बाद एक व्लॉग शेयर करते हुए कपल ने खुद ही इन खबरों की पुष्टि कर दी और साथ ही ये भी बताया कि ये पूरी तरह से नेचुरल प्रेग्नेंसी है। जैसे ही दिव्यांका और विवेक ने ये गुड न्यूज शेयर की, कपल के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और यूजर कमेंट करते हुए दोनों को बधाई देने लगे।
ये भी पढ़ेंः Dhurandhar 2 देख असली ‘जमील जमाली’ नबील गबोल को लगी मिर्ची, चापलूस दिखाए जाने पर हुए नाराज, खुद को बताया ‘दबंग’
क्लैपरबॉय था एक्टर, इरफान खान के कहने पर पकड़ी थी एक्टिंग की राह, अब ‘साइको सैयां’ बनकर काटा बवाल
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



