digital products downloads

‘फिर कब मिलेंगे?’ हेमा मालिनी को हर पल आती है धर्मेंद्र की याद

‘फिर कब मिलेंगे?’ हेमा मालिनी को हर पल आती है धर्मेंद्र की याद

Image Source : INSTAGRAM/@DREAMGIRLHEMAMALINI
हेमा मालिनी को याद आए धर्मेंद्र

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने बीते साल नवंबर 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। देओल परिवार के सदस्य अभी भी धर्मेंद्र के जाने के गम से बाहर नहीं आ पाए हैं। हेमा मालिनी को भी हर पल दिवंगत अभिनेता की याद आती है। दिग्गज अभिनेत्री ने हाल ही में 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म पुरस्कार यानी बाफ्टा में धर्मेंद्र को ‘इन मेमोरियम’ सेरेमनी में श्रद्धांजलि दिए जाने पर प्रतिक्रिया दी। इस दौरान वह दिवंगत अभिनेता को याद करके भावुक हो गईं और कहा कि वह हर पल उन्हें याद करती हैं और अक्सर खुद से पूछती हैं कि ‘क्या वाकई वो चले गए? फिर कब मिलोगे?’।

बाफ्टा में दी गई धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि 

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को बाफ्टा अवॉर्ड सेरेमनी में श्रद्धांजलि दी गई, इस पर हेमा मालिनी ने भी प्रतिक्रिया दी। वैरायटी इंडिया से बात करते हुए हेमा मालिनी ने अपने पति और महान दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को दी गई बाफ्टा श्रद्धांजलि पर भावुक प्रतिक्रिया दी। हेमा ने कहा कि जिस तरह बाफ्टा में उन्हें याद किया गया, यह ट्रिब्यूट उनके लिए दिल को छू लेने वाला था, क्योंकि धर्मेंद्र की लोकप्रियता सरहदों से परे थी। हेमा मालिनी ने कहा कि ‘धर्मेंद्र सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के स्टार थे। वह ऐसी शख्सियत थे जिनकी चमक सरहदों से कहीं आगे तक फैली हुई थी। उनके चाहने वाले दुनिया के हर कोने में मौजूद थे। हे भगवान, विदेशों में लोग उन्हें देखकर जिस तरह दीवाने हो जाते थे, वह सचमुच हैरान कर देने वाला नजारा होता था।’

साथ समय बिताने के लिए साथ साइन करते थे फिल्में 

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ अपनी यादों को ताजा करते हुए कहा- ‘हम दोनों ही काफी व्यस्त रहते थे। करियर के पीक पर हम दोनों के पास ही समय नहीं होता था। इसलिए साथ में ज्यादा से ज्यादा समय बिताने के लिए हम अक्सर साथ में फिल्में साइन करते थे। हम शूटिंग के अलावा ज्यादा ट्रैवल नहीं करते थे और साथ फिल्म साइन करते थे, ताकि साथ समय बिता सकें।’

धर्मेंद्र को याद करके भावुक हुईं हेमा मालिनी

धर्मेंद्र के निधन के बाद से हेमा मालिनी अक्सर ही उन्हें याद करती आई हैं। कई बार सोशल मीडिया पर भी उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे चुकी हैं। अब अभिनेता को याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं उन्हें हर पल याद करती हूं और अक्सर खुद से पूछती रहती हूं कि क्या वह वाकई चले गए? मैं उनसे अब कब मिलूंगी? मुझे उनकी ‘चुपके चुपके’ फिल्म बहुत पसंद है और अपनी और उनकी शोले फिल्म भी बहुत पसंद है।’

हेमा मालिनी-धर्मेंद्र की शादी 

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी 1980 में हुई थी। दोनों की दो बेटियां ईशा और अहाना हैं। हेमा मालिनी धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हैं। दिवंगत अभिनेता की पहली सादी प्रकाश कौर से हुई थी, जिनसे उनके चार बच्चे सनी, बॉबी, अजीता और विजेता हैं। धर्मेंद्र ने 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

ये भी पढ़ेंः सब्यसाची मुखर्जी का महलनुमा घर देखा? बड़े झूमर-हरा-भरा गार्डन, देखकर भूल जाएंगे बॉलीवुड स्टार्स के आलीशान बंगले


फिल्मी खानदान की स्टार बेटी, जिसके नाम से जुड़ा हर चैप्टर रहा विवादित, नशे की लत ने किया परेशान

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp