digital products downloads

फिल्म में नहीं है एक भी आइटम सॉन्ग, ‘उस्ताद भगत सिंह’ के डायरेक्टर ने किया खुलासा

फिल्म में नहीं है एक भी आइटम सॉन्ग, ‘उस्ताद भगत सिंह’ के डायरेक्टर ने किया खुलासा

Image Source : INSTAGRAM/@MYTHRIOFFICIAL
पवन कल्याण

पवन कल्याण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की रिलीज का लोग बेसब्री इंतजार कर रहे हैं, जो 19 मार्च को थिएटर में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है, जिसमें श्रीलीला, राशि खन्ना, आर पार्थीबन, आशुतोष राणा, नवाब शाह, बी एस अविनाश, गौतमी और चम्मक चंद्रा भी सपोर्टिंग रोल में हैं। अब इस फिल्म के आइटम सॉन्ग को लेकर डायरेक्टर हरीश शंकर ने नई अपडेट दी है। साथ ही आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और सुपरस्टार पवन कल्याण के बारे में भी बात की।

उस्ताद भगत सिंह में कोई आइटम सॉन्ग नहीं

हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर हरीश शंकर ने वैरायटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि सोशल मीडिया पर कई फैंस पूछ रहे हैं कि क्या ‘उस्ताद भगत सिंह’ में कोई आइटम सॉन्ग होगा। यह सवाल इसलिए है क्योंकि उनकी पिछली फिल्म ‘गब्बर सिंह’, जिसमें पवन कल्याण लीड रोल में थे और जिसे हरीश शंकर ने डायरेक्ट किया था। उसमें एक धांसू आइटम सॉन्ग था।

पवन कल्याण संग क्यों नहीं दिखेगी आइटम गर्ल

अटकलों के बारे में बात करते हुए, हरीश शंकर ने कहा कि हालांकि फिल्म में गाने होंगे, लेकिन कोई तड़कता भड़कता आइटम नंबर नहीं होगा। उन्होंने बताया कि वह पवन कल्याण के डिप्टी चीफ मिनिस्टर के पद का डेकोरम बनाए रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘हर गाना एक आइटम होगा, लेकिन कोई आइटम सॉन्ग नहीं होगा क्योंकि मैं एक डिप्टी CM का डेकोरम बनाए रखना चाहता हूं। अब वह किसी आइटम गर्ल के पीछे नहीं भाग सकते और गाने नहीं गा सकते। इस समय मुझे नहीं लगता कि उन्हें ऐसा करना चाहिए।’

रणवीर सिंह और पवन कल्याण में होगी टक्कर

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें पवन का डेकोरम भी बनाए रखना है। क्योंकि पवन सर अपनी मास अपील और हीरोइज्म के लिए जाने जाते हैं और उनकी सफलता के बाद उनकी इमेज आसमान छू गई है। सुपरस्टार की तारीफ करते हुए, हरीश ने कहा कि ऑडियंस को स्क्रीन पर वह ऑरा और हीरोइज्म देखकर खुशी मिलेगी। बता दें कि उस्ताद भगत सिंह का थिएटर में क्लैश धुरंधर: द रिवेंज से होने वाला है, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं।

ये भी पढे़ं-

मशहूर अभिनेता की नींद में हुई मौत, कार्डियक अरेस्ट ने ली जान, लंबे समय से बीमारी से लड़ रहे थे जंग

सौरभ शुक्ला की पहली डायरेक्टेड फिल्म का कमाल, ओटीटी पर कर रही ट्रेंड, IMDb पर मिली धांसू रेटिंग

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp