digital products downloads

फूल के बगीचे में दफन लाशें और गहराता सस्पेंस, दहशत का दूसरा नाम है ये सीरीज

फूल के बगीचे में दफन लाशें और गहराता सस्पेंस, दहशत का दूसरा नाम है ये सीरीज

Image Source : YOUTUBE NETFLIX
नेटफ्लिक्स पर छाई 6 एपिसोड वाली सीरीज

अगर आप सस्पेंस-थ्रिलर के फैन हैं तो आपको एक ऐसी मात्र 6 एपिसोड वाली एक ऐसी सीरीज के बारे में बताते हैं, जो इन दिनों ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है और मस्ट वॉच बन चुकी है। यूं तो ये सीरीज करीब 10 महीने पुरानी है, लेकिन अभी भी ओटीटी पर खूब देखी जा रही है। देखने वालों का कहना है अगर आप सस्पेंस-थ्रिलर के फैन हैं तो ये देखना तो बनता है। तो अगर आप भी किसी बढ़िया सी क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर की तलाश में हैं तो इसे अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें। ये वेब सीरीज है ‘द गार्डनर’ जिसकी कहानी, सस्पेंस और रोमांच से भरी है। वेब सीरीज की कहानी एक ऐसे गार्डनर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके बगीचे में लाशें ही लाशें दफ्न हैं।

मां की साजिश का शिकार

‘द गार्डनर’ एक स्पैनिश रोमोंटिक थ्रिलर सीरीज है, जिसमें अल्वारो रिको, कैटालिना सोपेलाना और सेसिलिया सुआरेज जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। सीरीज की कहानी एक ऐसे गार्डनर के इर्द-गिर्द घूमती है जो बचपन में एक हादसे का शिकार हो जाता है और एक्सप्रेशनलेस हो जाता है। गार्डनर की इस स्थिति का फायदा उसकी मां उठाती है और उसे एक हिटमैन बना देती है। गार्डनर की मां लोगों से पैसे लेकर अपने बेटे से मर्डर करवाती है, ताकि वो अपने सपनों का महल फिर खरीद सके।

मां के इरादे और प्यार

गार्डनर मां के इरादों का शिकार होकर पैसों के लिए लोगों को मारता है, इसके बाद लाशों को अपने बगीचे में दफनाते जाता है। फिर धीरे-धीरे उसे इमोशन्स का एहसास होने लगता है, जिससे सब बदल जाता है। गार्डनर को एक लड़की से प्यार हो जाता है, जिसे उसकी मां ने मारने का हुकुम दिया है। इसी के साथ उसकी जिंदगी में एक नया मोड़ आता है। इसी बीच उसे एक ऐसा सच पता चलता है, जो उसके और उसकी मां के होश उड़ा देता है। एक रोज उसे धीरे-धीरे इमोशन का एहसास होने लगता है और उसे एक ऐसी लड़की से प्यार हो जाता है जिसे उसे मारना है। यहां उसकी जिंदगी एक नया मोड़ लेती है।

कहां देखें ?

स्पैनिश क्राइम ड्रामा द गार्डनर, पिछले साल अप्रैल में रिलीज हुई थी। सीरीज में अल्वारो रिको, कैटालिना सोपेलाना और सेसिलिया सुआरेज जैसे स्टार लीड रोल में हैं। 6 एपिसोड वाली ये क्राइम थ्रिलर मिस्ट्री ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है और हिंदी में भी ये सीरीज मौजूद है। IMDb पर द गार्डनर को 6.3 रेटिंग मिली है।

ये भी पढ़ेंः कहां गुम हो गए ‘रामायण’ के अंगद? खोई शोहरत, लाइमलाइट से हुए दूर, अब गुमनामी में गुजार रहे जिंदगी


Shakira India Tour: 19 साल बाद शकीरा का इंडिया टूर, जानें तारीख से लेकर शहर तक की डिटेल

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp