digital products downloads

फैशन इवेंट में बिजी रह गईं प्रियंका, निक ने डाली HOLI की बधाई, कैटरीना भी आईं नजर

फैशन इवेंट में बिजी रह गईं प्रियंका, निक ने डाली HOLI की बधाई, कैटरीना भी आईं नजर

Image Source : INSTAGRAM/@NICKJONAS/@YOGENSHAH_S
निक जोनास, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ।

आज पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड के भी कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को होली की बधाई दी और खुद भी रंग में डूबे नजर आए। रणबीर कपूर से लेकर सोहा अली खान, नेहा धूपिया, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल सहित कई स्टार्स ने जमकर होली खेली, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली। लेकिन, इस बार ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा फैंस को होली की बधाई देने में पीछे रह गईं। प्रियंका, विदेश में रहते हुए भी हर भारतीय त्योहार सेलिब्रेट करती हैं, जिसकी झलक वह अक्सर फैंस के साथ शेयर करती हैं। लेकिन, इस बार एक्ट्रेस Dior के इवेंट में बिजी रह गईं और उधर उनके अमेरिकी पति और पॉप स्टार निक जोनास बाजी मार गए। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को होली की बधाई दी, जिसमें सबकी नजरें कैटरीना पर जा टिकीं।

निक जोनास ने दी होली की बधाई

निक जोनास ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को होली की बधाई दी है। ये एक थ्रोबैक फोटो है, जिसमें निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा होली के जश्न और रंगों में डूबे नजर आ रहे हैं। ये फोटो कपल की 2020 की होली पार्टी की है। फोटो में देखा जा सकता है कि दोनों पर ही होली और प्यार का रंग चढ़ा है। निक जोनास ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘होली की मेरी सबसे प्यारी यादों में से एक की छोटी सी झलक। सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’

निक की तस्वीर पर यूजर्स के रिएक्शन

निक जोनास ने जैसे ही ये तस्वीर शेयर की, उनके भारतीय फैंस खुद को रिएक्ट करने से रोक नहीं पाए। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘आपको भी होली की शुभकमानाएं।’ एक ने लिखा- ‘प्रियंका से ज्यादा तो निक इंडियन हो चुके हैं। हैप्पी होली।’ वहीं एक लिखता है- ‘आपको और प्रियंका को होली की शुभकामनाएं।’ खास बात तो ये है कि इस फोटो में कैटरीना की भी जमकर चर्चा हो रही है। दरअसल, फोटो में पीछे कैटरीना भी नजर आ रही हैं, जिन्हें यूं तो पहचान पाना मुश्किल है, लेकिन एक्ट्रेस के फैंस ने उन्हें ढूंढ निकाला।

Katrina Kaif
Image Source : INSTAGRAM/@NICKJONASनिक-प्रियंका की होली पार्टी में पहुंची थीं कैटरीना।

निक-प्रियंका की होली पार्टी में कैटरीना

निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की इस होली फोटो में एक और सेलिब्रिटी नजर आईं, जिन पर सभी की नजरें टिक गईं। जी हां, प्रियंका-निक की फोटो में पीछे कैटरीना कैफ भी नजर आ रही हैं, जो किसी बातचीत में मशगूल हैं। एक्ट्रेस ने इस फोटो पर कमेंट भी किया है। कैटरीना ने कमेंट करते हुए लिखा – ‘टू मच फन।’ फोटो में कैटरीना सूट में नजर आ रही हैं और वह भी होली के रंग में सराबोर नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा के हालिया प्रोजेक्ट

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर चर्चा में हैं, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। फिल्म में प्रियंका पूर्व समुद्री डाकू के रूप में अपने हिंसक अतीत को पीछे छोड़कर अपने परिवार की रक्षा में जुटी हैं। एक्ट्रेस के साथ फिल्म में सफिया ओकले-ग्रीन, टेमुएरा मॉरिसन और इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा जैसे कलाकार भी हैं। वहीं उनके बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह महेश बाबू के साथ एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। प्रियंका इस फिल्म के साथ 8 साल बाद भारतीय फिल्मों में वापसी कर रही हैं। उन्हें आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई ‘द स्काई इज पिंक’ में देखा गया था।

ये भी पढ़ेंः रामायण के लिए खूब पसीना बहा रहे रवि दुबे, ‘लक्ष्मण’ बनने के लिए किया ट्रांसफॉर्मेशन, जमाई राजा को देख चौंके फैन

शाहरुख खान क्यों मशहूर हैं? क्विज शो में पूछा गया सवाल, कंटेस्टेंट ने दिया गलत जवाब, सुपरस्टार का बदल डाला पेशा

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp