
ये दिल आशिकाना
बीते दिनों आर्यन खान की सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड आई और उसमें रजत बेदी का किरदार देख खुश हो गए। रजत बेदी ने कई फिल्मों और किरदारों में कमाल किया है। अब रजत बेदी को एक बार फिर वही पुराने अंदाज में बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलने वाला है। रजत अपनी फिल्म ‘ये दिल है आशिकाना’ में नजर आने वाले हैं जो साल 2002 में रिलीज हुई थी। अब ये फिल्म 24 साल बाद एक बार फिर से री-रिलीज हो रही है। फिल्म में करण नाथ, जिविधा शर्मा, अरुणा ईरानी और आदित्य पंचोली अहम किरदारों में नजर आए थे। अब ये फिल्म 13 फरवरी को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
13 फरवरी को री-रिलीज होगी फिल्म
साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ये दिल है आशिकाना अपने म्यूजिक के लिए पहचानी जाती है। इस फिल्म के सभी गाने हिट रहे थे और आज भी लोग इन्हें सुनते हैं। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाया था। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों की मानें तो 4 करोड़ 25 लाख रुपयों में बनी थी और 10 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही थी। फिल्म को कुकु कोहली ने डायरेक्ट किया था और अरुणा ईरानी ने इसे प्रोड्यूस किया था। फिल्म के लिरिक्स समीर ने लिखे थे और संगीत नदीम-श्रवण की जोड़ी ने दिया था। फिल्म में आदित्य पंचोली और रजत बेदी का भी दमदार किरदार लिखा गया था और लोगों को काफी पसंद आया था। अब ये फिल्म 24 साल बाद एक बार फिर 13 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। ट्रू एंटरटेनमेंट ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘एक समय से परे रोमाटिक क्लासिक कहानी बड़े पर्दे पर लौट रही है।’ फिल्म में जॉनी लीवर का भी अच्छा रोल है।
बैड्स ऑफ बॉलीवुड के बाद दिखेंगे रजत बेदी
इस फिल्म में रजत बेदी भी अहम किरदार में नजर आएंगे और 24 साल बाद उनके इस किरदार को फैन्स फिर से देख सकते हैं। बीते दिनों बैड्स ऑफ बॉलीवुड सीरीज में उन्होंने कमाल का काम किया था और खूब तारीफें बटोरी थीं। साथ ही उनका पुराना दौर और उस समय के किरदारों को भी लोगों ने याद किया था। ये दिल आशिकाना फिल्म भी उनके करियर के उसी दौर की फिल्म है जब उन्होंने एक्टिंग और अपने चार्म से लोगों को प्रभावित किया था। अब एक बार फिर रजत बेदी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैन्स भी उत्साहित हैं।
ये भी पढ़ें- तय हो गई डेट! राम चरण के घर आने वाली है डबल खुशी, चिरंजीवी फिर बनेंगे दादा, हो चुकी है पूरी तैयारी
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



