
बहुप्रतीक्षित हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ अब अपनी रिलीज के बेहद करीब है। उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों से भी बढ़कर होगी। बढ़ते एक्साइटमेंट के साथ, यह फिल्म मनोरंजन का एक ऐसा पैकेज लाने का वादा करती है जो पहले कभी नहीं देखा गया। ‘भूत बंगला’ को लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। इसके दिलचस्प टीजर और चार्ट-बस्टर गानों ने पहले ही धूम मचा दी है, जिससे दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है। यह फिल्म एक मजेदार फैमिली एंटरटेनर के रूप में अपनी जगह बना चुकी है जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब फिल्म की रिलीज में देरी हो रही है। जहां हर कोई इस फिल्म की राह देख रहा है, वहीं मेकर्स ने रिलीज डेट बदल दी है।
नई रिलीज डेट
ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि ‘धुरंधर 2’ की कमाई और उसके लिए क्रेज को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट बदली गई है। पहले फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन अब पेड प्रिव्यू 16 अप्रैल 2026 की रात 9 बजे से शुरू होने जा रहा है। फिल्म की रिलीज में 6 दिन देरी की गई है। इसको लेकर मेकर्स ने अपडेट साझा किया है। इतना ही नहीं मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ की तरह ही पेड प्रिव्यू स्ट्रेटेजी अपनाई है।
यहां देखें पोस्ट
क्या है एकता कपूर का कहना?
एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए एकता कपूर कहती हैं, ‘अपने डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स और बड़े मार्केट के एग्जीबिटर्स के साथ लंबी चर्चा और उनकी कई गुजारिशों के बाद, हमने भूत बंगला की रिलीज को एक हफ्ते आगे बढ़ाने का फैसला किया है। हम दर्शकों को सिनेमा का एक बेहतरीन अनुभव देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और हमें भरोसा है कि इस फैसले से फिल्म को फायदा होगा और थिएटर्स में इसे एक लंबी और शानदार दौड़ मिलेगी! धुरंधर: द रिवेंज, इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है, जो कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री और प्रोड्यूसर्स के लिए बहुत अच्छी खबर है। हमारे एग्जीबिटर्स को लगा कि इस फिल्म को एक साफ और बिना किसी रुकावट वाला हफ्ता देना पूरी इंडस्ट्री के लिए सबसे बेहतर होगा।’
इसी कड़ी में उन्होंने आगे कहा, ‘फिल्म भूत बंगला को एक हफ्ता आगे बढ़ाकर, हम यह पक्का कर रहे हैं कि दोनों फिल्मों को वह थिएटर स्पेस, मार्केटिंग फोकस और दर्शकों का ध्यान मिले जिसके वे हकदार हैं! हमारा मानना है कि यह फैसला हर किसी के लिए फायदेमंद है फिल्म मेकर्स के लिए, एग्जीबिटर्स के लिए और सबसे जरूरी, उन दर्शकों के लिए जिन्हें बिना किसी समझौते के हर फिल्म का पूरा अनुभव लेने का मौका मिलेगा। हम हमेशा थिएटर जाने वाले दर्शकों की सहूलियत को सबसे ऊपर रखेंगे और अपनी फिल्मों के जरिए उनका बेहतरीन तरीके से मनोरंजन करने की कोशिश करते रहेंगे!’
फिल्म की कास्ट
‘भूत बंगला’ अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के उस रीयूनियन को दिखाती है जिसका फैंस को लंबे समय से इंतज़ार था। इस जोड़ी ने पहले भी कई ऐसी कल्ट कॉमेडी फिल्में दी हैं जो आज भी सबकी फेवरेट हैं, इसलिए इनका फिर से साथ आना दर्शकों के लिए बहुत खास है। अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और मज़ेदार कहानियों के लिए मशहूर इस जोड़ी से एक बार फिर एक यादगार एंटरटेनर की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। बालाजी मोशन पिक्चर्स (बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक हिस्सा), केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर पेश करते हैं ‘भूत बंगला’, जिसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, जीशू सेनगुप्ता और मिथिला पालकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन हैं और इसके प्रोड्यूसर अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर हैं। थिएटर्स में एडवांस पेड प्रिव्यू 16 अप्रैल 2026 की रात 9 बजे से शुरू होंगे।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




