digital products downloads

बालेन शाह का सबसे पॉपुलर गाना जो ले आया प्रधानमंत्री की गद्दी के करीब

बालेन शाह का सबसे पॉपुलर गाना जो ले आया प्रधानमंत्री की गद्दी के करीब

Image Source : @BALENSHAH/YOUTUBE
बालेन शाह।

नेपाल में गुरुवार को हुए ऐतिहासिक मतदान के बाद वोटों की गिनती का सिलसिला शुरू हो चुका है। शुरुआती रुझानों में काठमांडू के पूर्व मेयर और मशहूर रैपर बालेंद्र शाह यानी बालेन शाह की पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) जबरदस्त बढ़त बनाए हुए है। यह नेपाल का वह पहला आम चुनाव है, जो जेन-जी के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद आयोजित किया गया है। उन प्रदर्शनों ने न केवल पुरानी सरकार को सत्ता से बेदखल किया, बल्कि पूरे राजनीतिक ढांचे को हिलाकर रख दिया था। वर्तमान रुझानों को देखते हुए यह लगभग तय माना जा रहा है कि RSP भारी बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। इसी दौरान लोग बालेन शाह के बारे में भी चर्चा करने लगे हैं, जो एक रैपर से नेता बने। कभी अपने गानों से लोगों की आवाज बुलंद करने वाले बालेन शाह के उस गाने के बारे में आपको बताएंगे जो जिसने उन्हें लोगों के बीच पॉपुलर बना दिया और राजनीति में उनके लिए दरवाजे खोल दिए। 

एक गाने ने बनाया स्टार

नेपाल की राजनीति में बालेन शाह का उदय किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। एक मशहूर रैपर से राजनेता बनने तक का उनका सफर नेपाली युवाओं के बीच बेहद प्रभावशाली रहा है। उनके संगीत ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि समाज की गहरी कुंठाओं और व्यवस्था के प्रति गुस्से को आवाज भी दी। विद्रोह से भरा उनका 6 साल पुराना गाना ‘बलिदान’ काफी चर्चित हुआ। उनके गाने को यूट्यूब पर 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। ये गाना बालेन के यूट्यूब चैनल के अलावा स्पॉटीफाई पर भी आपको मिल जाएगा।

काफी पॉपुलर हुआ ये गाना

बालेन शाह के संगीत की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण उनके गीतों के विषय रहे हैं। 2020 के आसपास रिलीज हुआ उनका गाना ‘बलिदान’ भ्रष्टाचार, गरीबी और राजनीतिक अन्याय पर सीधा प्रहार करता है। सत्ताधारी वर्ग की तीखी आलोचना करने वाले इस गीत को यूट्यूब पर 12 मिलियन से अधिक व्यूज मिले। इस गाने ने उन्हें नेपाली लोगों के बीच काफी पॉपुलर बना दिया। 

‘बलिदान’ के बोल

देशको रक्षा गर्ने जती सबै चुकिया छन्

नेता जती सबै चोर देश लुटी खाछन्,
आमाको सारीमा , कट्टु सोची मुतिराछन्,
खानेबेला एक , गर्ने बेला फुटिराछन्,
नाङ्रेस नेमाले नाउबादी ,
सबै मिली घुमी देश खाउँ बाँडि हामी
सधै चिलिम फुकी जस्तो Case नि बिगारी
सस्तो सारी, महँगो गाडी,
कानुन कयदालाई नाङ्गो बाङ्गो पारिदै उघारी
नारीमा कुमारी जोगाउने बलतकारी ,
खाडिमा चिनारी लुटाउने सधै हामी,
बाढिमा बिरामी फुकाउने त्यही पानी
देशको कर्मा चारी शक्तिशाली सरकारी,
३० हजार को तलब , ३० वटा घरबारी ,
बिचबजारको सडक बिस वटा खाल्डो पारी
खल्ती भारी , बैन्क मारी , सात तहको अधिकारी,
कस्ले तिर्ने सात समुद्र पारी देशको सात उधारी ।

पुरानो भो इतिहास केहि फेरिएन ,
बाँकी हुँदा एत्ती सास मोहा मेटिएन ,
कहाँ कुद्छ रेल , यहाँ बाटो भेट्टिएन,
कलाकारलाई जेल , मुर्खा लाटोले बुझेन,
जङ्गल भयो फडानी , त्यो आगोनै निभेन,
सात तोपको सलामीमा बाठोनै थिएन,
कसरी पो बन्छ देश , बिदेशी माटो किनेर,
हेर त्यो मुटु चिरेर, छिमेकीनै तिम्रो मनमा,
त्यो आत्मियता हैने आँखा लाछौ तिमीले धनमा,
अपराधी देशमा छन , घुमिराको साईरनमा
सफा पानी चढाकोछ आउँदैछ रे साईकलामा,
फोक्कटमा बेच , मेलम्ची कस्ले ल्याईरहन्छ ,
यो ब्यापार हो सबै, यो राजनिती हैन ,
यो राज्यको राजाहरुमा राजयोगनै छैन ,
यो रामराज्य हैन , राम्रोनै रमाउदैन ,
नराम्रो नै हाम्रो भो , जो कमाउदैछ ।

मलाई बोल्न दे सरकार , अपराध हैन ,
मन खोल्न दे दरबारको म सराप हैन ,
मन खराब छैन , सही बोल्न डरउँदैन ,
कानुन पो लाग्छ कि , आवाज उठाउदैमा ,
बलिदानको गीतामा मेरो शब्दको सलामी ,
गाउँ गाउँ बाट उठ युवा कलम थामी ,
सोर्है आना सही कुरा, सुन सोची साराले ,
भुमरीमा भौतारी भविश्य अभिभाराले ,
के हुन्छ एउटा नाराले, त्यो सपनाको सहाराले ,
के भन्न पो बाकिँछ , बुद्धनै साची छ ,
कोपिला मास्दा के फुल्छ त्यो डालिमा ?
आशु र रगत लुकेकोछ लालिमा ,
हासोमा बारुदको गन्ध , सधैको द्वन्द ,
कहाँ खोजौ शान्तिको सन्देश , कवितालाई छन्द ,
पवित्रछ  मन त , धेरै छ नि भन्न ,
कुरा सुखदुखको मुखैभो बन्द । 

बालेन का दूसरा सफल गाना

इसके अलावा 2025 के युवा विद्रोह के दौरान ‘नेपाल हसेको’ (नेपाल मुस्कुरा रहा है) एक एंथम बन गया, जिसने 10 मिलियन से ज्यादा लोगों को प्रभावित किया। ये बालेन का दूसरा सबसे पॉपुलर गाना रहा। मुख्यधारा की राजनीति में आने से पहले, बालेन ने 2013 में यूट्यूब बैटल रैप सीरीज ‘रॉ बार्ज’ के जरिए अपनी पहचान बनाई थी। इस प्लेटफॉर्म ने उन्हें नेपाली अंडरग्राउंड हिप-हॉप कम्युनिटी में एक रैपर और दबे-कुचले लोगों की आवाज के रूप में स्थापित किया। उनके अन्य चर्चित ट्रैक जैसे ‘सैवेज’ और ‘आम नेपाली बुवा’ ने उनकी लोकप्रियता को घर-घर तक पहुंचाया।

एक स्वतंत्र नेता की छवि

बालेन शाह का संगीत युवाओं की उस हताशा को दर्शाता है जो वे पारंपरिक राजनीति और विकास की कमी के कारण महसूस कर रहे थे। इसी जुड़ाव ने उन्हें एक लोकप्रिय ‘नेफॉप’ कलाकार से एक सक्रिय, स्वतंत्र राजनीतिक नेता में बदल दिया। आज वे केवल एक गायक नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का प्रतीक बन चुके हैं।

ये भी पढ़ें:  हार्दिक पांड्या के बेटे संग नई गर्लफ्रेंड हुईं मिंगल, बिताए खूबसूरत पल, होने लगी Ex वाइफ नताशा की तारीफ

पंचायत से तगड़ी सीरीज का आ रहा तीसरा सीजन, फिर छाएगी UPSC वाली कहानी, पुरानी दोस्ती और नई पावर के बीच दिखेगी जंग

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp