
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला
बिग बॉस-19 के विजेता गौरव खन्ना बीते कुछ दिनों से खूब सुर्खियों में रहे हैं। कभी रियलिटी टीवी शो और कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले गौरव खन्ना की पत्नी ने एक ऐसा पोस्ट कर दिया जिसके बाद उनके रिश्ते में खटपट की खबरें सामने आने लगीं। इसके बाद उन्हें कई बार इसको लेक सफाई देनी पड़ी और कई मामलों में ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी है। हाल ही में एक बार फिर गौरव खन्ना ने सफाई दी है कि उनके और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ सबकुछ ठीक चल रहा है। गौरव और उनका परिवार उनके बिग बॉस 19 में आने के बाद से तगड़ी स्क्रूटनी झेल रहा है।
कैसे पॉपुलटरिटी ने किया ट्रोलिंग तक का सफर
गौरव खन्ना वैसे तो टीवी की दुनिया के एक जाने पहचाने नाम हैं और मशहूर शो अनुपमा के अनुज कपाड़िया का किरदार निभा चुके हैं। लेकिन इस शो के बाद गौरव खन्ना ने रियलिटी शोज की तरफ रुख किया और पहले शो सेलिब्रिटी मास्टर शैफ शो जीत लिया। इसके बाद गौरव खन्ना की एंट्री हुई बिग बॉस-19 में। यहां करीब 3 महीने तक कैमरे के सर्वेलेंस में गौरव खन्ना की कठिन परीक्षा हुई लेकिन यहां भी उन्होंने अपनी पॉजिटिव साइड रखी और कभी भी किसी बुरे व्यवहार के लिए ज्यादा ह्यूमिलियेट नहीं हुए। इसके बाद बिग बॉस-19 में जब फैमिली वीक आया तो सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले यहां पहुंचे और यहीं से उनकी पत्नी आकांक्षा भी उनसे मिलने पहुंचीं। दोनों की लवस्टोरी भी खूब चर्चा में रही। इसके बाद ये कपल सोशल मीडिया पर लोगों का पसंदीदा बन गया। गौरव ने बिग बॉस-19 जीता और इसकी सक्सेस पार्टी में भी ये कपल खूब छाया रहा। लेकिन जब लोग फॉलो करते हैं तो कुछ चीजें नापसंद भी करने लगते हैं और आकांक्षा की कुछ तस्वीरों को लेकर ट्रोल्स ने उन्हें खूब निशाने पर लिया। आज भी आकांक्षा को उनकी फोटोज के लिए कुछ लोग बुरा भला कहते हैं।
दोनों का मजबूत रिश्ता
गौरव और आकांक्षा करीब 10 साल से शादीशुदा हैं और बहुत प्यार से रहते हैं। दोनों के बीच का ये प्यार बिग बॉस-19 में साफ देखने को मिला था। दरअसल बीते कुछ दिनों पहले आकांक्षा चमोला ने एक ऐसा पोस्ट किया था जिसमें लोगों को ये लगा कि उनकी जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि आकांक्षा ने बाद में ये साफ किया कि ये सब एक पब्लिसिटी के लिए पोस्ट था जो उनके किसी प्रोजेक्ट से जुड़ा है। लेकिन आज भी दोनों को इसको लेकर सफाई देती रहनी पड़ती है। हाल ही में गौरव खन्ना ने एक इंटरव्यू में ये बताया है कि उन दोनों के बीच सब ठीक है और कोई परेशानी नहीं है।
एक साथ आ रहे ओटीटी की दुनिया के 3 बड़े स्टार, तीनों की सीरीज ने रचा है इतिहास
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



