
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर।
करण सिंह ग्रोवर टीवी के सबसे सफल, गुड लुकिंग और हैंडसम एक्टर्स में से रहे हैं। टीवी के बाद अब करण सिंह ग्रोवर फिल्मों में भी नाम कमा रहे हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ करण अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं, खासतौर पर अपनी शादियों को लेकर। अभिनेता ने तीन शादियां की हैं, जिनमें से उनकी पहली दो शादियां कुछ साल में ही खत्म हो गई थीं। अब करण बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। हालांकि, तीन शादियों से पहले अभिनेता एक अभिनेत्री के साथ भी रिलेशनशिप में थे, जिसका खुलासा खुद इस एक्ट्रेस ने किया है।
बरखा बिष्ट ने करण सिंह ग्रोवर को किया था डेट
हम बात कर रहे हैं टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट की। बरखा ने करण सिंह ग्रोवर के साथ ‘कितनी मस्त है ये जिंदगी’ में काम किया था। इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। हालांकि, 2 ही साल में दोनों का ब्रेकअप भी हो गया। बरखा ने खुद अपने और करण के ब्रेकअप की वजह का खुलासा किया है।
बरखा बिष्ट के साथ करण सिंह ग्रोवर
क्यों अलग हुए बरखा और करण?
बरखा ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में अपने और करण सिंह ग्रोवर के ब्रेकअप की वजह के बारे में बात करते हुए कहा- ‘तब हम दोनों बहुत यंग थे। जिंदगी को लेकर हमारे रास्ते और सोच अलग थे। करण में जो काइंडनेस थी, वो मुझे बहुत अट्रैक्ट करती थी। वो बहुत गुड लुकिंग और स्मार्ट हैं, लेकिन साथ ही बहुत काइंड भी हैं। लोगों को लगता है कि उनमें घमंड होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। वह बहुत ही दयालु इंसान हैं।’
बरखा और करण सिंह ग्रोवर में था एज गैप
बरखा आगे कहती हैं- ‘उस वक्त मैं 23 साल की थी और वो मुझसे 2 साल छोटे थे। हम अलग-अलग लोगों के बीच बड़े हो रहे थे और यह चीजें हमारे बीच आ रही थीं। वह मुझसे 2 साल छोटे थे और इसके चलते हमारी सोच भी अलग थी। फिर सब खराब हो गया। ये मुंबई में मेरा पहला हार्टब्रेक था। हालांकि, आज भी मैं उनके लिए बहुत स्नेह रखती हूं। वह जहां भी हैं, खुश रहें और मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं। मैं उनके लिए बेहद खुश हूं।’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited