digital products downloads

बुकिंग ऐप पर धुरंधर 2 की आंधी, 24 घंटे में बिके 14.81 लाख टिकट, ‘जवान’ भी रह गई पीछे

बुकिंग ऐप पर धुरंधर 2 की आंधी, 24 घंटे में बिके 14.81 लाख टिकट, ‘जवान’ भी रह गई पीछे

आदित्य धर की ‘धुरंधर2’ का शोर अब हर तरफ गूंज रहा है। सोशल मीडिया पर भी सिर्फ इसी फिल्म के चर्चे हैं। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, लेकिन इससे पहले फिल्म के पेड प्रीव्यू रखकर मेकर्स ने दर्शकों की चांदी कर दी। धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू में भी सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी और अब रिलीज से चंद घंटे पहले इस फिल्म ने एक नया ही रिकॉर्ड बना दिया है और इस रिकॉर्ड से पूरे बॉलीवुड को चौंका दिया है। इसी के साथ ये भी साफ हो गया है कि ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज से पहले ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग ऐप बुक माई शो पर इसके 14.81 लाख टिकट एडवांस में ही बुक हो चुके हैं और सबसे खास बात तो ये है कि ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

शाहरुख खान की जवान के नाम था रिकॉर्ड

अब तक ये रिकॉर्ड शाहरुख खान की 2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के नाम था, लेकिन अब 14.81 लाख टिकटों की बिक्री के साथ ये पहले पायदान पर पहुंच गई है। अगर उन टॉप फिल्मों की बात करें, जिनकी रिलीज से पहले सबसे ज्यादा टिकिट्स बिकी हैं तो उनमें पहले नंबर पर शाहरुख खान, नयनतारा और दीपिका पादुकोण स्टारर  ‘जवान’ थी, जिसकी कुल 11.02 लाख टिकट बिकी थीं। मगर अब, जवान को पीछे छोड़ते हुए धुरंधर इस लिस्ट में पहले नंबर पर कब्जा कर चुकी है।

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

इसी के साथ रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 ने रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसकी 7.24 लाख टिकट बिकी थीं। टाइगर 3 ने 4.73 लाख, छावा ने 4.69 लाख टिकट का आंकड़ा छुआ था। इन आंकड़ों को देखा जाए तो एक बात साफ है कि धुरंधर 2 के आंकड़े को छूना किसी भी फिल्म के लिए आसान बात नहीं होगी। यानी, अब बॉलीवुड को यहां तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी होगी। धुरंधर 2 से पहले शाहरुख खान की जवान सबसे तेज बुकिंग ट्रेंड में टॉप पर अपनी जगह बनाए हुए थी।

ओपनिंग डे पर टिकीं सबकी निगाहें

धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू के बाद अब सभी की नजरें इसके ओपनिंग डे कलेक्शन पर टिक गई हैं। टिकटों की बिक्री से एक बात तो साफ है कि सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने वाली है। पहले दिन इसके 17 हजार से ज्यादा शोज हो रहे हैं, जिससे एक बात तो साफ है कि ओपनिंग डे पर ही ये धमाकेदार कलेक्शन करने वाली है। फिल्म की डिमांड लगातार बनी हुई है और जिस तरह फिल्म के एडवांस बुकिंग में ही 14 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, वह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है औरसबसे बड़ी ओपनिंग का इशारा कर रही है।

ये भी पढ़ेंः 4 साल पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म, 130 करोड़ के बजट में कमाए मात्र 73 करोड़, IMDb रेटिंग देख होगी हैरान

‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवाद से CBFC ने झाड़ा पल्ला, साफ-साफ शब्दों में कहा- ‘नहीं दिया सर्टिफिकेट’

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp