
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा के साथ अकाय और वामिका।
क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ काफी प्राइवेट रखते हैं। दोनों अपने बच्चों अकाय और वामिका को भी मीडिया की चमक-दमक से पूरी तरह दूर रखते हैं। हौके-मौके ही दोनें की पर्सनल लाइफ की झलकियां देखने को मिलती हैं। अब हाल में ही एक दिल छू लेने वाली झलक ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का ध्यान खींचा है। मैदान पर अपनी आक्रामक शैली के लिए मशहूर कोहली का पत्नी अनुष्का के साथ एक शांत और पारिवारिक अंदाज वायरल हो रहा है। इन झलकियों में विराट और अनुष्का बेटे अकाय और वामिका के साथ सैर करते नजर आ रहे हैं। फुर्सत के पल देख फैंस उत्साहित हो गए हैं और इस प्यार भरे मोमेंट पर रिएक्ट कर रहे हैं।
सामने आया फैमिली मोमेंट
सामने आई झलकियों में आप विराट कोहली को कैजुअल लुक में देख सकते हैं। उनका हाथ थामे साथ चलते उनके बेटे अकाय नजर आ रहे हैं। दो दिनों से सोशल मीडिया पर छाए वीडियो में सिर्फ विराट और अकाय ही दिख रहे थे, लेकिन अब एक और नई झलक सामने आ गई है, जिसमें पास में ही खड़ी अनुष्का भी नजर आईं, जो बेटी वामिका को संभालती दिखीं। आप देख सकते हैं कि अनुष्का ने ग्रीन कलर का ट्रेंच कोट कैरी किया है। ब्लैक ट्राउजर और लोफर्स के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया है। वहीं विराट ग्रे पैंट और ग्रीन शर्ट में दिख रहे हैं। वो अपने हाथ में ब्लैक जैकेट भी लिए हुए हैं।
यहां देखें पोस्ट
लंदन की गलियों में बीत रहा वक्त
विराट कोहली और अनुष्का लंदन की एक शांत सड़क पर कैजुअल कपड़ों में बेहद सुकून के साथ घूमते नजर आए। दोनों का ज्यादा वक्त अब लंदम में ही बीत रहा है। सामने आए वीडियो को देखने के बाद फैंस का कहना है कि विराट और अकाय के बीच अच्छा तालमेल है। इतना ही नहीं कई लोगों का कहना है कि वो अब अपनी जिंदगी बिल्कुल आम लोगों की तरह ही गुजारना चाहते हैं। वो सड़क पर लोकल लोगों से बातचीत करते भी दिखे। एक फैंन ने लिखा, ‘कितनी प्यारी फैमिली है, इनके बच्चे कितने बड़े हो गए हैं।’ एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘विराट और अनुष्का अपने बच्चों को एक सिंपल लाइफ देने की कोशिश कर रहे हैं।’ वैसे इन झलकियों से जाहिर हो रहा है कि कपल शोर-शराबे और दबाव से बिल्कुल अलग अपनी जिंदगी गुजार रहा है।
प्राइवेसी और परवरिश का नया ठिकाना
फरवरी 2024 में अकाय के जन्म के बाद से ही विराट और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने बच्चों की बेहतर परवरिश के लिए लंदन को अपना मुख्य ठिकाना बनाया है। इस कपल का मुख्य उद्देश्य अपने बच्चों को भारत की निरंतर मीडिया चकाचौंध से दूर एक सामान्य जीवन देना है। हालांकि इस वीडियो ने लाखों प्रशंसकों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है, लेकिन इसने एक बार फिर सेलिब्रिटी बच्चों की प्राइवेसी पर बहस छेड़ दी है। विराट और अनुष्का ने हमेशा मीडिया से यह अनुरोध किया है कि उनके बच्चों की निजता का सम्मान किया जाए और उनके चेहरे की तस्वीरें सार्वजनिक न की जाएं। लंबे वक्त से अनुष्का फिल्मों से दूर हैं और जल्द उनके कमबैक के कोई आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं। वो इन दिनों पूरी तरह से आध्यात्म से जुड़ी हुई हैं और अक्सर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचती हैं।
ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Trailer: आखिर आ ही गई ट्रेलर की रिलीज डेट, तड़पा-तड़पा कर मेकर्स ने फैंस को किया बेकरार
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



