digital products downloads

बॉलीवुड छोड़ प्रियंका चोपड़ा ने क्यों पकड़ी हॉलीवुड की राह? 8 साल बाद किया खुलासा

बॉलीवुड छोड़ प्रियंका चोपड़ा ने क्यों पकड़ी हॉलीवुड की राह? 8 साल बाद किया खुलासा

Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@PRIYANKACHOPRA
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की इकलौती ऐसी हीरोइन हैं जिन्होंने हॉलीवुड में भी इतने बड़े स्तर पर अपनी स्टारडम का सिक्का चलाया है। इन दिनों अमेरिका समेत तमाम हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में व्यस्त प्रियंका करीब 8 साल पहले हॉलीवुड पहुंच गई थीं। इसके बाद से उन्होंने एक भी भारतीय फिल्म नहीं की है। लेकिन अब 8 साल बाद प्रियंका एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी में वापसी करने वाली हैं। हाल ही में प्रियंका ने इसका भी खुलासा किया है कि उन्होंने बॉलीवुड क्यों छोड़ा था। 

खुद किया बॉलीवुड छोड़के के कारण का खुलासा

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में ‘Not Skinny But Not Fat’ नाम के यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया है। इसमें प्रियंका ने अपने करियर और जिंदगी के तमाम पड़ाव को लेकर खुलकर बात की। साथ ही ये भी खुलासा किया कि उन्होंने क्यों बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड की राह थामी है। प्रियंका ने बताया कि 18 साल की उम्र में मनोरंजन जगत में कदम रखते हुए उन्हें भी वैसी ही प्रसिद्धि और सराहना चाहिए थी। उन्होंने कहा, ‘काम को लेकर मेरा नजरिया बहुत भोला था क्योंकि मुझे लगता था कि यह सिर्फ शोहरत पाने के बारे में है। काम शुरू करने के बाद ही मुझे एहसास हुआ कि शोहरत तो काम का सिर्फ एक नतीजा है—यह काम खुद नहीं है।’ हॉलीवुड में करियर बनाने के अपने फैसले पर विचार करते हुए प्रियंका ने बताया कि भारत में काम करते हुए उन्हें धीरे-धीरे रचनात्मक रूप से बंधन महसूस होने लगा था। उन्होंने कहा, ‘भारत में काम करते समय मुझे थोड़ी सी सीमा महसूस होने लगी थी। मुझे यह शब्द इस्तेमाल करना अच्छा लगता है क्योंकि मैं देखना चाहती थी कि बाहर और क्या-क्या संभावनाएं हैं।’

हॉलीवुड का किया रुख

उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्होंने अमेरिका जाने के बारे में सोचना शुरू किया था, तब वहां के मनोरंजन जगत में भारतीयों का प्रतिनिधित्व बहुत कम था। अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘अमेरिकी पॉप संस्कृति में मैंने केवल मिंडी कलिंग और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी अभिनेत्रियों को ही देखा था। हॉलीवुड में काम करने वाले भारतीय महिला या पुरुष कलाकार बहुत कम थे। मैं यह समझना चाहती थी कि हमें उस तरह का प्रतिनिधित्व क्यों नहीं मिलता। इसने मुझे यह सोचने पर मजबूर किया कि मैं कहां खड़ी हूं और मुझे कहां से शुरुआत करनी चाहिए। यह विस्तार करने और संभावनाओं को देखने की ज़रूरत से उपजा है। और जैसा कि मैंने कहा, मैं प्रतिस्पर्धी हूं।’ प्रियंका ने इस बात पर भी चर्चा की कि क्या भारत से बाहर अवसर तलाशने का उनका निर्णय उनके बॉलीवुड करियर के चुनौतीपूर्ण दौर में आया था। खुलकर बोलते हुए, अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि हर करियर में संघर्ष और महत्वपूर्ण मोड़ आते हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ भी आसान नहीं होता। हम सभी को संघर्षों का सामना करना पड़ता है। मैं ऐसी इंसान हूं जिसे मुश्किलों में फंसे रहना पसंद नहीं है क्योंकि फिर उसकी गंध की आदत पड़ जाती है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं बदलाव में दृढ़ विश्वास रखती हूं। जब जीवन कठिन हो जाता है, तो हमारे पास खुद को संभालने, हिम्मत जुटाने, शोक मनाने और दर्द को महसूस करने का समय लेने और फिर आगे बढ़ने की क्षमता होती है। मैंने अपने करियर में कई बार ऐसा किया है।’ 

8 साल बाद हो रही घर वापसी

अब प्रियंका चोपड़ा अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म वाराणसी में मंदाकिनी का किरादर निभाते नजर आने वाली हैं। फिल्म को एसएस राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं। साथ ही महेश बाबू ने इसमें लीड रोल निभाया है। अब देखना होगा कि क्या प्रियंका की 8 साल बाद घर वापसी फैन्स को पसंद आती है या नहीं। 

ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 की रिलीज से पहले डायरेक्टर आदित्य धर ने मनाया जन्मदिन, यामी गौतम ने भी लुटाया प्यार, शेयर कीं फोटो

बिन ब्‍याही लड़की हुई प्रेग्नेंट, अबॉर्शन से पहले ही हुआ लॉकडाउन, दिल चीर देने वाली थ्रिलिंग कहानी, OTT पर काट रही बवाल

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp