digital products downloads

बॉलीवुड में फिर बजेगी शहनाई? क्रिकेट होस्ट के साथ प्यार में है खूबसूरत हीरोइन

बॉलीवुड में फिर बजेगी शहनाई? क्रिकेट होस्ट के साथ प्यार में है खूबसूरत हीरोइन

Image Source : INSTAGRAM@KKAMRA
कृतिका कामरा और गौरव कपूर

बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया का रिश्ता काफी पुराना रहा है। कई फिल्मी दुनिया की हीरोइन्स ने क्रिकेटर्स को अपना हमसफर चुना है। अब एक और खूबसूरत बॉलीवुड हीरोइन की एक क्रिकेट होस्ट के साथ प्रेम कहानी सुर्खियां बटोर रही है। इतना ही नहीं ये कपल खुलेआम प्यार का इजहार भी कर चुका है और अब शादी की चर्चा भी शुरू हो गई है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस कृतिका कामरा और क्रिकेट शो होस्ट गौरव कपूर की। 

शादी की सामने आ रही खबरें

अभिनेत्री कृतिका कामरा और भारत के सबसे लोकप्रिय क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर के बीच शादी की शहनाई बजने वाली है। खबर है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। 10 दिसंबर, 2025 को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी ब्रेकफास्ट डेट की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए अपने रिश्ते की पुष्टि की। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, ‘कृतिका और गौरव एक साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं और अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। वे मार्च के अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह में शादी करने की योजना बना रहे हैं।’ खबरों के मुताबिक, यह जोड़ा मुंबई में अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी करने की योजना बना रहा है। कृतिका और गौरव अभी भी शादी के कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। हालांकि इन खबरों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन फैन्स को उम्मीद है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

बीते साल कन्फर्म किया था रिश्ता

बता दें कि कृतिका कामरा और गौरव कपूर की लवस्टोरी बीते कुछ समय पहले शुरू हुई थी। दोनों कई महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कृतिका ने 10 दिसंबर 2025 यानी बीते साल ही अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी। कृतिका ने गौरव के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर इसकी पुष्टि की थी। इसके बाद एक इंटरव्यू में भी कृतिका ने गौरव को डेट करने की बात स्वीकारी थी। अब देखना होगा कि क्या दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं या नहीं। गौरव कपूर एक क्रिकेट होस्ट हैं और एक्टिंग की दुनिया में भी सक्रिय रहते हैं। 

ये भी पढ़ें- फिर से साथ काम करेंगे शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना? कॉकटेल 2 में फिर दिखेगा लव ट्रायंगल

300 करोड़ पार कर गई बॉर्डर 2 की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर अभी भी जारी है दहाड़, अब ओ रोमियो की आई बारी

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp