
बेटे पुरु राज कुमार के साथ राज कुमार
राज कुमार अपने समय के सबसे तेज-तर्रार सुपरस्टार हुआ करते थे। उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में दीं और साथ ही साथ कई किस्से भी। उनके गुस्से और अक्खड़ अंदाज की आज भी चर्चा होती है। कहते हैं, पूरी भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री में उन जैसा अक्खड़ और मुंह फट अभिनेता कभी नहीं हुआ। ये तो हुई राज कुमार की बात, लेकिन क्या आप जानते हैं उनके बेटे पुरु राज कुमार भी उन्हीं की तरह फिल्मी दुनिया में अपने पैर जमाना चाहते थे। पुरु राज कुमार ने बहुत चाहा कि वह एक्टिंग की दुनिया के सितारे बनें, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कुछ ही फिल्मों के बाद वह बड़े पर्दे से गायब भी हो गए। लेकिन, आज हम आपको उनके प्रोफेशनल करियर के बारे में नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।
कुछ ही फिल्मों के बाद बड़े पर्दे से हुए गायब
पुरु राज कुमार ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर अपने पैर जमाने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफलता ना मिलने पर उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया। इन दिनों पुरु राज कुमार की उनकी पत्नी के साथ एक तस्वीर काफी चर्चा में है, जो उनकी शादी की है। पुरु ने क्रोएशियाई मॉडल से शादी की है, जो देखने में किसी बॉलीवुड हसीना से कम नहीं हैं। शादी से पहले दोनों लंबे समय तक लिव-इन में थे। इसके बाद पुरु ने कोरलजिका ग्रडक से शादी कर ली।
राज कुमार के बेटे-बहू
कोरलजिका संग पुरु राज कुमार की लव स्टोरी
कोरलजिका ग्रडक की बात करें तो वह एक क्रोशियाई मॉडल हैं और पुरु के साथ उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। कोरलजिका जब मुंबई आईं तो उनकी खूबसूरती और नीली आंखों के चलते उन्हें देखते ही देखते मॉडलिंग असाइनमेंट्स ऑफर होने लगे। पुरु और कोरजलिका की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई। तब कोरलजिका अपने किसी मॉडलिंग प्रोजेक्ट के चलते मुंबई आई थीं। इसके बाद दोनों के मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हुआ और कुछ साल एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 14 अक्तूबर 2011 को शादी कर ली। दोनों ने जाग्रेब में भारतीय परंपरा के अनुसार शादी की। इसके बाद दोनों उस चर्च में भी शादी की जहां कोरलजिका के परिवार की पांच पीढ़ियों ने शादी की है।
पत्नी कोरलजिका ग्रडक के साथ पुरु राज कुमार
पुरु राज कुमार ने इन फिल्मों में किया है काम
पुरु राज कुमार ने ‘बाल ब्रह्मचारी’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ करिश्मा कपूर लीड रोल में नजर आई थीं। ये फिल्म राज कुमार के निधन के बाद रिलीज हुई थी। इसके 3 साल बाद वह ‘हमारा दिल आपके पास है’ में दिखाई दिए। इस फिल्म में ऐश्वर्या और अनिल कपूर लीड रोल में थे। फिर उन्होंने ‘मिशन कश्मीर’, ‘एलओसी कारगिल’ और ‘उमराव जान’ जैसी सहित करीब 20 फिल्मों में काम किया, लेकिन वो अपने पिता की तरह सक्सेसफुल नहीं हो पाएं और फिर फिल्मी दुनिया से दूर हो गए। 53 वर्षीय पुरु लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह आखिरी बार 2014 में रिलीज हुई ‘एक्शन जैक्सन’ में नजर आए थे।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited