
बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया का लंबे समय से गहरा रिश्ता रहा है। ऐसी कई जोड़ियां रही हैं जिनमें पत्नी ने बॉलीवुड में नाम कमाया और पति ने क्रिकेट की दुनिया में शोहरत हासिल की। लेकिन अब एक भाई-बहन की भी एक ऐसी जोड़ी है जिसमें भाई ने क्रिकेट की दुनिया में अपने बल्ले का लोहा मनवाया और भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान भी बना। साथ ही अब बहन भी ग्लैमर की दुनिया में धूम मचाने के लिए तैयार है। ये भाई-बहन की जोड़ी कोई और नहीं बल्कि शुभमन गिल और उनकी बहन शाहनील गिल हैं।
रियलिटी शो में आएंगी नजर?
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को पूरी दुनिया में लोग पहचानते हैं। अब शुभमन के बाद उनकी बहन शाहलीन गिल भी ग्लैमर की दुनिया में एंट्री लेने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहलीन जल्द ही ‘द ट्रेटर 2’ नाम के रियलिटी शो में नजर आने वाली हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। शाहलीन के साथ इस शो में कई दूसरे पॉपुलर चेहरों के नाम भी सामने आ रहे हैं। जिनमें बताया रहा है कि मुन्नवर फारुकी, श्वेता तिवारी, रुबिका दिलैक, एल्विश यादव और क्रिस्टल डिसूजा जैसे नामों की भी चर्चा हो रही है। लेकिन जल्द ही इसकी आधिकारिक पु्ष्टि हो सकती है।
भाई की तरह स्टार बनेंगी शाहलीन?
शाहलीन अपने भाई के साथ सोशल मीडिया पर भी खूब तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और फैन्स से खूब तारीफें बटोरते रहती हैं। शुभमन तो पहले से ही क्रिकेट की दुनिया के सुपरस्टार हैं और ओडीआई के साथ टेस्ट टीम के कप्तान भी हैं। साथ ही आईपीएल के भी स्टार खिलाड़ी हैं और क्रिकेट की दुनिया में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अब शुभमन की बहन शाहलीन भी ग्लैमर की दुनिया में अपनी पहचान तलाशने निकल पड़ी हैं। अब देखना होगा कि क्या शाहलीन भी अपने भाई की तरह ही फिल्मी दुनिया में खास मुकाम हासिल कर पाती है या नहीं। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। द ट्रेटर 2 जल्द ही प्रीमियर होने वाला है और इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। मेकर्स ने हाल ही में इसके सीजन 2 की पुष्टि की थी।
ये भी पढ़ें-ब्रेस्ट कैंसर के आगे बेबस हुई ‘सेकरेड गेम्स’ की हीरोइन, इमोशनल पोस्ट में खोल कर रख दिया दिल, फैंस हुए परेशान
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



