
टीवी का सबसे चर्चित सिटकॉम शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ अपने मजेदार एपिसोड के अलावा स्टार कास्ट को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहता है। 02 मार्च, 2015 से शुरू हुआ यह शो 11 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है और फैंस का फेवरेट बना हुआ है और शो का दूसरा संस्करण भी शुरू हो चुका है, जिसमें असली अंगूरी भाभी उर्फ शिल्पा शिंदे नजर आ रही है। ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0’ के साथ सीरियल की कहानी पहले जितनी ही मजेदार और शानदार है, लेकिन शो में कुछ नए चेहरे भी हैं। एक तरह जहां अंगूरी भाभी अपने लुक्स को लेकर छाई रहती हैं, वहीं उनके ऑन स्क्रीन पति तिवारी जी का नया अवतार लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रहा है।
रैंप वॉक पर छाए अंगूरी भाभी के पति तिवारी जी
‘भाबीजी घर पर हैं’ में अपने किरदार तिवारी जी के लिए छाए रहने वाले रोहिताश्व गौर का नया अवतार देखकर फैंस हैरान है। उनका नया लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। रोहिताश्व गौर को ज्यादातर लोग तिवारी जी के चुलबुले अंदाज के लिए जानते हैं, लेकिन उन्होंने स्टेज पर रैंप वॉक कर फैंस को हैरान कर दिया है। शेरवानी पहनकर टीवी एक्टर रैंप पर स्टाइल के साथ वॉक करते नजर आए। एक्टर को इस नए अवतार में देख एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए, लिखा, ‘तिवारी जी आप तो छा गए।’ दूसरे ने लिखा, ‘आपका नया अवतार एकदम धांसू है।’
भाबीजी घर पर हैं के तिवारी जी चैरिटी इवेंट में हुए शामलि
रोहिताश्व गौर का यह रैंप वॉक वीडियो एक चैरिटी इवेंट का है, जहां रैंप वॉक कर वह इसका हिस्सा बने। उन्होंने अपनी वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘बेटी चैरिटी इवेंट के लिए चलना मेरे लिए सम्मान की बात है… इतने सार्थक और प्रेरणादायक कार्य का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद, हर बार ये एक खूबसूरत अनुभव मिलता है।’
मनमोहन तिवारी बन रोहिताश्व ने कमाया नाम
रोहिताश्व गौर एक मशहूर भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता हैं, जो अपनी यादगार कॉमेडी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। वे लंबे समय से सिटकॉम ‘भाबीजी घर पर हैं!’ में मनमोहन तिवारी का किरदार निभा रहे हैं, जिसके लिए उन्हें खूब पसंद किया जाता है। तीन दशकों से भी ज्यादा लंबे अपने करियर में उन्होंने कई तरह के रोल प्ले किए हैं।
ये भी पढे़ं-
KSBKBT 2: तुलसी-मिहिर फिर होंगे अलग, नोयना की मौत से पहले विरानी परिवार में होगा बड़ा हंगामा
YRKKH: अरमान-अभीरा ने किया दिशा के टॉक्सिक दूल्हे का पर्दाफाश, पलटा पूरा खेल
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



