
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली।
भारत की ऐतिहासिक जीत का जश्न केवल देश की सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि सात समंदर पार लंदन की गलियों में भी इसकी गूंज सुनाई दे रही है। साल 2026 के T20 वर्ल्ड कप के हाई-वोल्टेज फाइनल में न्यूजीलैंड को धूल चटाने के बाद जहां पूरा भारत सड़कों पर जश्न मना रहा है, वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी अपनी खुशी जाहिर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फिलहाल लंदन में रह रहीं अनुष्का शर्मा ने भारतीय टीम की इस जीत को बेहद खास पोस्ट में साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लंदन से अनुष्का का खास शाउटआउट
जैसे ही अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने जीत का आखिरी रन बनाया, अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए टीम इंडिया के प्रति अपना प्यार और सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने अपनी खुशी को शब्दों में पिरोते हुए लिखा, ‘इस शानदार जीत के लिए इस शानदार टीम को दिल से बधाई! बैक टू बैक वर्ल्ड कप जीत!’ अपने इस पोस्ट में अनुष्का ने ताली बजाने वाले, नीले दिल और भारतीय झंडे के इमोजी का इस्तेमाल भी किया है। बैक टू बैक वर्ल्ड कप का जिक्र कर उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय क्रिकेट टीम इस समय अपने स्वर्णिम दौर से गुजर रही है और लगातार विश्व पटल पर अपना दबदबा बनाए हुए है।

वायरल हुआ अनुष्का का अंदाज
अनुष्का का यह पोस्ट अपलोड होते ही इंटरनेट पर छा गया। क्रिकेट फैंस ने इसे जमकर शेयर किया, क्योंकि अनुष्का हमेशा से ही टीम इंडिया और विशेष रूप से विराट कोहली की सबसे बड़ी ताकत रही हैं। हालांकि वे स्टेडियम में व्यक्तिगत रूप से मौजूद नहीं थीं, लेकिन उनकी इस डिजिटल मौजूदगी ने फैंस का दिल जीत लिया। फैंस अब उन्हें सचीचे क्रिकेट प्रेमी फैन बता रहे हैं।
अब कैसी है अनुष्का की लाइफ?
बता दें, बेटी वामिका के जन्म के बाद ही से अनुष्का शर्मा फिल्मों से दूर हो गईं। लंबे वक्त से वो किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। वो अपना पूरा वक्त अपने दोनों बच्चों अकाय और वामिका को दे रही हैं। इतना ही नहीं वो आध्यात्म से भी जुड़ी हैं। उन्हें अक्सर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में आते देखा जाता है। इस दौरान विराट भी उनके साथ आते हैं। दोनों ही अपना ज्यादा वक्त लंदन में गुजारते हैं, जहां से अक्सर उनके वीडियो सामने आते हैं, जिसमें वो सामान्य जिंदगी गुजारते दिखते हैं। इसके अलावा ये कई भजन संध्या और सतसंग में भी शामिल होते हैं।
ये भी पढ़ें: कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया? T20 WC फाइनल में भारत की जीत के बाद एक साथ मनाया जश्न
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



